School Assembly News Headlines for 17 July 2025: 17 जुलाई 2025 के लिए स्कूल असेंबली की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें.
School Assembly News Headlines for 17 July 2025: अगर आप 17 जुलाई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 17 जुलाई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- मोदी सरकार ने 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को दी मंजूरी, 100 जिलों में कृषि क्षेत्र का होगा विकास.
- उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जाएगी गीता.
- झारखंड के बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद.
- फौजा सिंह हिट एंड रन मामले में एनआरआई गिरफ्तार, पुलिस ने फॉर्च्यूनर भी की बरामद.
- महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन पर टिप्पणी करने से किया इनकार.
- UP: सोनभद्र में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- कनाडा में उठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग.
- 'इंडियन मार्केट तक पहुंचने जा रहे हैं...', भारत के साथ ट्रेड डील पर फिर बोले ट्रंप.
- ट्रंप प्रशासन ने स्कूल फंडिंग पर लगाई रोक, कई अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा.
- रूस के साथ व्यापार किया तो लगेंगे कड़े प्रतिबंध, NATO चीफ ने लिया भारत का भी नाम.
- अमेरिका से रूस तक कुदरत का कहर! न्यूयॉर्क-मॉस्को में बाढ़ से हाहाकार.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : जो रूट ने किया तख्तापलट, बने विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज.
- आईसीसी ने इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान.
- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम, टीम इंडिया को भारी नुकसान.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

