त्यौहार

अक्टूबर महीने में रहेंगे दशहरा और करवाचौथ जैसे बड़े त्यौहार, देखें यहां पूरी लिस्ट

गर बात पूरे महीने की करें तो इस बार अक्टूबर में कुल 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे. सबसे पहला त्योहार नवरात्री का होगा जो पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से होगी

अक्टूबर महीने में रहेंगे दशहरा और करवाचौथ जैसे बड़े त्यौहार, देखें यहां पूरी लिस्ट
हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं

नई दिल्ली. हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं. जिमसें नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं. वहीं अगर बात पूरे महीने की करें तो इस बार अक्टूबर में कुल 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे. सबसे पहला त्योहार नवरात्री का होगा जो पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से होगी. उसके ठीक दस दिन बाद दशहरा और करवा चौथ और शरद पूर्णिमा त्योहार भी इसी महीने में रहेगा.

ये है त्योहारों की लिस्ट

2 अक्टूबर - महालक्ष्मी व्रत, गांधी जयंती, अष्टमी श्राद्ध

5 अक्टूबर - इंदिरा एकादशी, शुक्रवार व्रत

6 अक्टूबर - शनि प्रदोष व्रत

7 अक्टूबर - मासिक शिवरात्री

8 अक्टूबर - सर्वपितृ अमावस्या

10 अक्टूबर - शारदीय नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती

12 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी

16 अक्टूबर - कालरात्रि पूजा

17 अक्टूबर - दुर्गाष्टमी पूजा

18 अक्टूबर - दुर्गा नवमी पूजा, नवरात्रि समाप्ति

19 अक्टूबर - दशहरा, विजया दशमी

20 अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी

22 अक्टूबर - प्रदोष व्रत

23 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा

24 अक्टूबर - वाल्मीकि जयंती, मीरा बाई जयंती

25 अक्टूबर - कार्तिक माह आरम्भ

27 अक्टूबर - करवा चौथ

31 अक्टूबर - अहोई अष्टमी, पुष्य नक्षत्र खरीददारी का महा मुहूर्त

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).