Mankameshwar Temple Dress Code: सावन से पहले यूपी के श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू, पुरुषों के लिए धोती, महिलाओं के लिए साड़ी अनिवार्य; VIDEO
सावन से पहले, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है.अब पुरुषों को मंदिर में प्रवेश के लिए धोती और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य होगा.
Mankameshwar Temple Dress Code: सनातन धर्म में सावन का महीना विशेष महत्व रखता है. यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन का शुभारंभ 11 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा. सावन से पहले, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. अब पुरुषों को मंदिर में प्रवेश के लिए धोती और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य होगा.
श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू
मंदिर के पुजारी श्रीधरानंद जी महाराज ने कहा, हाल के समय में देखा गया है कि कई भक्तों के पूजा-पाठ के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है. इसीलिए सावन के दौरान रुद्राभिषेक करने वाले पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य किया गया है. यह ड्रेस कोड सावन में सख्ती से लागू किया जाएगा और आगे भी जारी रहेगा, पहले से ही मंदिर परिसर में अनुचित वस्त्र पहनने पर रोक है. यह भी पढ़े: VIDEO: सावन में शिवलिंग पर लिपटा सांप! श्रद्धालुओं ने उतारी आरती, झांसी के केदारेश्वर मंदिर का वीडियो वायरल
मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू
#WATCH | Uttar Pradesh | Strict dress code to be implemented in Shri Mankameshwar Temple ahead of 'Sawan'
Temple priest Shridharanand Ji Maharaj says, "... It has been seen in recent times that the praying ritual of many devotees is constantly changing... A restriction has been… pic.twitter.com/Wk2sTbosq5
— ANI (@ANI) June 17, 2025
सावन में इस बार 4 सोमवार पड़ेंगे
सावन में इस बार 4 सोमवार पड़ेंगे, जिसमें पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा सोमवार 21 जुलाई को, तीसरा सोमवार 28 जुलाई को और चौथा सोमवार 4 अगस्त को है.
हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई को
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई को रखा जाएगा. यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत रखने से पति की लंबी उम्र होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
सावन के महीने का महत्त्व
सावन का महीना हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है.सावन मास के दौरान भक्तगण शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

