मुख्य समाचार

लॉकडाउन डायरी: एक्ट्रेस कृति सेनन भी कर रही हैं अपने घर की सफाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

IANS

कृति सैनन अपनी वार्डरोब (अलमारी) की सफाई के लिए लॉकडाउन के दौरान का खाली वक्त इस्तेमाल कर रही हैं. कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी अलमारी को साफ करते हुए खुद की एक तस्वीर पोस्ट की.

COVID-19: कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे पीएम मोदी ने की 40 दिग्गज खिलाड़ियों से चर्चा

Vandana Semwal

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है. आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इस बीच शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी COVID 19 की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए विभिन्न खेलों के 40 शीर्ष खिलाड़ियों के साथ बैठक की.

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अभिनेता सचिन जोशी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

IANS

सचिन अपने बिग ब्रदर फाउंडेशन से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. चूंकि इस वक्त वे दुबई में हैं, इसलिए वीडियो कॉल या स्काइप के माध्यम से वह अपने इस काम के लिए अपनी टीम से जुड़े हुए हैं.

लॉकडाउन के बीच सनी लियोन ने अब की ऑनलाउन चैट शो की शुरुआत

IANS

अभिनेत्री सनी लियोन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो की शुरुआत की. 'लॉकडाउन विद सनी' नाम के इस शो में सनी को कई हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जाएगा.

कोरोना वायरस: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट फिर नेगेटिव

IANS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 संक्रमण की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार नेगेटिव पाए गए हैं. व्हाइट हाउस ने इस बात की घोषणा की.

पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगे 9 मिनट तो बॉलीवुड सितारों ने किया ऐसे रियेक्ट

Team Latestly

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 2088 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना का प्रकोप: देश में COVID-19 के मरीजों की संख्या 2301 हुई, अब तक 56 लोगों की मौत- 156 लोग हुए ठीक

Manoj Pandey

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2301 हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के संख्या में कुछ दिनों के भीतर ज्यादा बढ़ी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण अब तक देश में 56 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 156 लोग ऐसे भी हैं जो इस वायरस से निजात पाकर वापस अपने घर लौट गए हैं. कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन 21 दिनों के लिए लगा दिया गया है. लेकिन उसके बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार देखने को मिल रहा है. मौजूदा हालत पर नजर डालें तो भारत के हर राज्य में लगभग कोरोना से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. कोरोना के मरीजों में इजाफा जामुद्दीन क्षेत्र, तबलीगी जमात के एक विशाल कार्यक्रम के बाद बढ़ा है.

Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के पहले पॉजिटिव केस की टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, राज्य में अब Covid-19 के तीन मरीज

Vandana Semwal

ओडिशा से खबर आई है कि राज्य में COVID19 का पहला पॉजिटिव केस, जो भुवनेश्वर से है उसका कोरोना टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव आया है. अब उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पीएम मोदी ने दिया COVID-19 को हराने का गुरुमंत्र

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखें और किसी भी कीमत पर इसके मानदंड़ों का उल्लंघन न करें.

माधुरी दीक्षित को देखकर पहली बार धड़का था विक्की कौशल का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर ने किया खुलासा

IANS

बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल ने भी अपने फैंस के साथ इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिए बातचीत की, और अपने अनुभव उनके साथ शेयर किए . इतना ही नहीं विक्की ने फैंस के साथ अपने पहले क्रश का नाम सबके सामने ही बताया.

Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस प्रकोप के बीच नासिक में नोटों से नाक और मुंह पोंछता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Anita Ram

देश में फैले कोरोना वायरस प्रकोप के बीच महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक व्यक्ति का नोटों से नाक और मुंह पोंछते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो रिकॉर्ड करते समय शख्स ने नोटों से नाक-मुंह पोंछते हुए कहा कि यह आपके लिए अल्लाह की सजा है.

कोरोना वायरस से जंग: CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, पुलिसवालों पर हमला करने वालों के खिलाफ होगी NSA के तहत कड़ी कार्रवाई

Manoj Pandey

कोरोना वायरस भारत में तेजी से पैर पसार रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा है. लेकिन कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. जिन्हें समझाने और बताने के लिए पुलिस के जवान रात-दिन सड़कों पर ड्यूटी कर उन्हें आगामी खतरे से आगाह कर रहे हैं. जो उसके बाद भी नहीं मानते हैं फिर पुलिस को सख्ती करनी पड़ती है. लेकिन इस लॉकडाउन के बीच कई जगहों से यह भी खबर आई है कि कुछ अराजक लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया था. जिसके कारण पुलिस के जवान घायल हो गए थे. एक ऐसा ही मामला सहारनपुर के बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर से सामने आया था. जहा नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को पुलिस ने जब हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया था.

क्वारंटाइन में रहने की सलाह देने चली भोजपुरी Hot एक्ट्रेस मोनालिसा की अटकी जुबान, फनी टिक टॉक वीडियो हुआ वायरल

Team Latestly

मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज और डेली रूटीन की एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं. लेकिन क्वॉरंटाइन के वक़्त में वो भी फैन्स को एंटरटेन करने के लिए नए नए तरीके आजमा रही हैं.

चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम में चार विशेषज्ञों ने लिए निर्णायक फैसले, पूरी दुनिया के लिए बन सकते हैं सबक

IANS

कोविड-19 महामारी के मुकाबले में चीन के चार चोटी स्तरीय चिकित्सक विशेषज्ञों ने चार निर्णायक फैसले किये, जिन्होंने देश में महामारी के फैलाव को नियंत्रित करने में असाधारण योगदान दिया.

Coronavirus: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के दो नर्सिंग ऑफिसर भी कोरोना की चपेट में, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Vandana Semwal

नए ममाले में दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के 2 नर्सिंग ऑफिसर भी संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट में एक अप्रैल को एक डॉक्टर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे.

कोरोना से जंग: पीएम मोदी के आज के वीडियो संदेश की बड़ी बातें

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन के पहले सप्ताह को सफल बनाने के लिए सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी एक साथ हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई व्यक्ति अकेला नहीं है, सभी साथ हैं.

Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi 2020: छत्रपति शिवाजी महाराज की 340वीं पुण्यतिथि, जानें इस वीर मराठा शासक के महान प्रेरणादायी विचार

Anita Ram

मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 340वीं पुण्यतिथि है. हर साल 3 अप्रैल को शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाती है. 52 साल की उम्र में उनका निधन 3 अप्रैल 1680 को हुआ था. शिवाजी महाराज जितने महान थे उनके विचार भी उतने ही महान हुआ करते थे, जो आज भी युवाओं के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं है.

क्या तय हो गई है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी? इस नई तारीख को लेकर चर्चा हुई तेज

Team Latestly

हालांकि रणबीर और आलिया की शादी को लेकर अभी तक दोनों ही परिवार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

कोरोना वायरस का प्रकोप: मुंबई के धारावी में कोरोना का तीसरा मामला, डॉक्टर निकला पॉजिटिव

Team Latestly

कोरोना वायरस भारत में तेजी से पैर पसार रहा है. संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन कोरोना का सबसे अधिक महाराष्ट्र में नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में आंकड़ा 400 के पार हो चूका है. लेकिन अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है. एक 35 वर्षीय डॉक्टर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. उसके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है, आज उनका टेस्ट किया जाएगा. इसके साथ ही धारावी में जिस बिल्डिंग में संक्रमित डॉक्टर रहता है उसको तुरंत BMC ने सील कर दिया है. इससे पहले भी धारावी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. जिसमें से एक की मौत हो चुकी है.

व्हाइट हाउस का बड़ा बायान- केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता

Bhasha

अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है.

Categories