कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पीएम मोदी ने दिया COVID-19 को हराने का गुरुमंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखें और किसी भी कीमत पर इसके मानदंड़ों का उल्लंघन न करें.

कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखें और किसी भी कीमत पर इसके मानदंड़ों का उल्लंघन न करें. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर कहा, "सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को मत तोड़ें, कृपया इसे हर कीमत पर बनाए रखें, केवल इसी के माध्यम से हम कोविद -19 (कोरोनावायरस संक्रमण) को हरा सकते हैं."

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में 130 करोड़ लोगों की सामूहिक ताकत का प्रदर्शन हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने जारी वीडियो संदेश में देशवासियों से आग्रह कर कहा, "सभी लोग 5 अप्रैल को रविवार रात नौ बजे 9 मिनट के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अंधेरे में रोशनी कर कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ सामूहिक ताकत का प्रदर्शन करें." यह भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन: सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, मनरेगा मजदूरों को एडवांस में पैसे देने की अपील

प्रधानमंत्री ने देशव्यापी लॉकडाउन के पहले सप्ताह को सफल बनाने के लिए सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी एक साथ हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "संकट की इस घड़ी में कोई व्यक्ति अकेला नहीं है, सभी साथ हैं. ऐसे निरंतर बातचीत से हमें शक्ति मिलती है. हम इस सब में एक साथ हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल