व्हाइट हाउस का बड़ा बायान- केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता

अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है.

व्हाइट हाउस (Photo Credit- Pixabay)

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस (White House) ने सामाजिक दूरी और अन्य एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस (Covid19) से बचा नहीं जा सकता. अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है. कोरोनोवायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल सदस्य डेबोरा ब्रिक्स ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ध्यान रखें की मास्क हर उस चीज का विकल्प नहीं हो सकता, जो हम करने को कह रहे हैं.’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी लोगों से अनुरोध किया था कि जिन्हें जरूरत है वे स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सख्त जरूरत है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को कहा था कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र "कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने" के बारे में नए दिशा निर्देश कुछ दिन में जारी करेगा. अमेरिका में कोविड-19 के दुनिया में सबसे अधिक 2,36,339 मामले हैं और इससे 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\