मनोरंजन

Mumbai Ganpati Pandal Avengers Theme: मुंबई के गणपति पंडाल में दिखा Avengers का जलवा, Iron Man से Deadpool तक सुपरहीरोज़ ने खींचा लोगों का ध्यान

इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया भी इस पंडाल में पहुंचे, जहां उन्हें Black Panther के साथ पोज़ देते हुए देखा गया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mumbai Ganpati Pandal Avengers Theme: मुंबई के गणपति पंडाल में दिखा Avengers का जलवा, Iron Man से Deadpool तक सुपरहीरोज़ ने खींचा लोगों का ध्यान

Mumbai Ganpati Pandal Avengers Theme: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान हर साल अलग-अलग थीम वाले गणपति पंडाल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. इस बार एक गणपति पंडाल ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के सुपरहीरोज़ को अपनी थीम बनाकर सभी को हैरान कर दिया. पंडाल की सजावट में Iron Man, Captain America, Hulk, Black Widow, Deadpool समेत कई लोकप्रिय मार्वल किरदार नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुंबई का यह गणपति पंडाल इस साल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. इस खास अवसर पर आयोजकों ने पारंपरिक गणेशोत्सव को आधुनिक पॉप कल्चर के साथ जोड़ते हुए Avengers थीम तैयार की. पंडाल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के Iron Man, क्रिस इवांस के Captain America, मार्क रफेलो के Hulk, स्कारलेट जोहानसन की Black Widow, रयान रेनॉल्ड्स के Deadpool और कई अन्य मार्वल सुपरहीरोज़ की आकर्षक झलक देखने को मिली.

इस अनोखी थीम ने न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि मार्वल फैंस का भी दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचकर सुपरहीरोज़ के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

मार्वल फैंस के लिए यह उत्साह ऐसे समय में देखने को मिला है, जब 'Avengers: Endgame – Encore' 25 सितंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इसके बाद MCU की कहानी 'Avengers: Doomsday' की ओर बढ़ेगी, जो 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

View this post on Instagram

इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया भी इस पंडाल में पहुंचे, जहां उन्हें Black Panther के साथ पोज़ देते हुए देखा गया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2026 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).