मुख्य समाचार
उच्च न्यायालय ने जिलों में फंसे प्रवासियों के आंकड़े तैयार करने को कहा
Bhashaइसके साथ ही अदालत ने यह भी सवाल किया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर क्या ऐसे कामगारों को मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसेलिंग) मुहैया कराया जा रहा है।
खेल-खेल में बच्चों ने ईटों के जरिए बताया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व, वीडियो शेयर कर पीएम मोदी बोले- इसमें कोरोना महामारी से बचने की एक बड़ी सीख
Anita Ramखेलते हुए बच्चों के इस वीडियो को शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा है कि बच्चों ने खेल-खेल में जो बता दिया, उसमें कोरोना महामारी से बचने की एक बड़ी सीख है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का ईटों की मदद से अपने दोस्तों को समझाता हुआ दिखाई दे रहा है कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना क्यों आवश्यक है.
कोरोना से जूझ रहा पाकिस्तान लेकिन फिर कर रहा है खुराफात, LOC पर PAK सैनिकों ने फिर की फायरिंग- मिला मुंहतोड़ जवाब
Team Latestlyइस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से दो-दो हाथ कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ही एक मुल्क ऐसा है जो इस मुश्किल की घड़ी में अपने लोगों की रक्षा करने के बजाय भारत से अपनी दुश्मनी साध रहा है. दरअसल पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर नौशेरा, राजौरी, किरनी सेक्टर में फायरिंग की. इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टार दागे भी दागे. पाकिस्तानी सेना पिछले कई दिनों से लगातार भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रहा है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात पास के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी.
टीवी एक्टर धीरज धूपर का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस को अलर्ट करते हुए कही ये अहम बात
Akash Jaiswalटीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर के सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स के जाल में फंस गया था. उन्होंने बताया कि न सिर्फ उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पर बल्कि उनका फेसबुक अकाउंट और पेज भी हैक कर लिया गया था.
चिकित्सा, वाहन बीमाओं के नवीकरण की समयसीमा 15 मई तक बढ़ायी गयी: वित्त मंत्रालय
Bhashaयह छूट उन बीमा पॉलिसी के लिये है जिनके नवीनीकरण की तारीख 25 मार्च से तीन मई के बीच की है।
Fact Check: कोरोना संकट के बीच हेलीकॉप्टर के जरिए केंद्र सरकार द्वारा हर शहर में रुपए फेंके जाने का मैसेज हुआ वायरल, PIB फैक्ट चेक ने बताया सच
Subhash Yadavदेश के हर राज्य में कोरोना महामारी ने अपना प्रकोप दिखाया है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रही तेजी से साफ है कि इस खतरनाक वायरस से भारत को जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. कोरोना से बढ़ते कहर को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. इसी के साथ ही कोरोना लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. जहां कोरोना के खिलाफ देश एकजुट खड़ा हैं वहीं दूसरी तरफ अफवाहों का बाजार भी गर्म है. यह अफवाहें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प के जरिए आम जनता तक पहुंचती है.
लॉकडाउन की वजह से उप्र के महाराजगंज में फंसा फ्रांसीसी परिवार
Bhashaयह परिवार फरवरी से अपने चारपहिया वाहन से यात्रा पर निकला था लेकिन जब ये नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले थे तो उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में महाराजगंज जिले में रोक लिया गया। प्रशासन ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और ये सभी स्वस्थ पाये गये।
कमिन्स विश्व का सबसे संपूर्ण तेज गेंदबाज : मैकग्रा
Bhashaमैकग्रा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के विभिन्न विषयों पर पूछे गये 25 सवालों के जवाब दिये।
नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखें : डीजीपी
Bhashaराज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सिंह ने यह बात कही।
पाकिस्तान में तबलीगी जमात के नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिले
Bhashaनए मामले मंगलवार को पंजाब प्रांत के अलग-अलग जिलों से सामने आए।
भारत को पृथक केंद्र के रूप में दिया जा सकता है एडीलेड ओवल का नया होटल
Bhashaतेजी से फैलती कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि अभी इस दौरे पर संशय के बादल छाए हुए हैं।
कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, ये थी बड़ी वजह
Aarti Shejvalkarकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल बेबाक होकर अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर के जरिए देती हैं. रंगोली हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं. इस बार भी उन्होंने ऐसा ट्वीट किया हैं जिस वजह से ट्वीटर अकाउंट पर उनकी निंदा की जा रही हैं. कई यूजर्स ने उनके उपर आरोप लगाए है की वे लोंगो को भड़काने का काम कर रही हैं.
कोरोना हॉटस्पॉट शहरों से जिले में आए लोगों की सूचना देने वालों को प्रशासन देगा 500 रुपये का नकद ईनाम
Bhashaजिले के लोगों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में एसपी ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति कोरोना हॉटस्पाट शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल और उज्जैन से 10 अप्रैल के बाद यहां आने वाले लोगों की सूचना एसपी या सीधे कंट्रोल रुम को देगा उसे 500 रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के पहचान भी जाहिर नहीं की जायेगी।’’
मुंबई के धारावी में नहीं थम रहा COVID-19 का केस, 11 नए पॉजिटिव मरीज मिले
Manoj Pandeyएशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती मुंबई की धारावी है. कोरोना वायरस के प्रकोप से धारावी भी सुरक्षित नहीं है. कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या धारावी में लगातार बढ़ती जा रही है. बीएमसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक धारावी में कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ धारावी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है. कोरोना वायरस के कारण बुधवार तक धारावी में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. क्योंकि धारावी एक घनी आबादी वाली जगह है. जहां पर लाखों कि संख्या में लोग रहते हैं. धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग पहले ही शुरू कर दी गई है. राज्य सरकार के लिए कोरोना के खिलाफ जंग में यह सेंटर पॉइंट बना हुआ है.
कोरोना वायरस: एच-वन बी और जे-वन वीजा नियमों की वजह से स्वास्थ्य सेवा में परेशानी आ रही
Bhashaपत्र में ये बताया गया है कि एच-वनबी और जे-वन वीजा रखने वाले चिकित्सकों को खास मान्यता वाले स्थानों के बाहर सेवा देने की अनुमति नहीं है।
इंदौर में कोरोना के 110 कोरोना नए मामले, मप्र में मरीजों की तादाद बढ़कर 1090
Bhashaप्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अलावा बुधवार रात को इंदौर में दो और कोरोना मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 55 हो गयी है। इनमें से अकेले इंदौर में 39 लोग मारे गये हैं।
लॉकडाउन से जांच का समाधान नहीं, जांच से पराजित होगा कोरोना: राहुल
Bhashaउन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से यह आग्रह भी किया कि राज्यों और जिलों को पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएं।
कोरोना से बेहाल पाकिस्तान ने चीन से मांगी मदद, विकासशील देशों से मांगा है कर्ज
Bhashaविदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे.
कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने कहा- सरकार को बढ़ानी होगी टेस्टिंग, राज्य को देनी होगी ताकत
Anita Ramदेश में जारी कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है.
कोविड-19: ओडिशा में अब तक 19 लोग ठीक हुए, कोई नया मामला नहीं
Bhashaसुंदरगढ़ जिले के बिसरा क्षेत्र के एक 67 वर्षीय व्यक्ति और एक 18 वर्षीय लड़के को वायरस से संक्रमित पाया गया था। उन्हें राउरकेला के हाई-टेक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।