कोरोना से बेहाल पाकिस्तान ने चीन से मांगी मदद, विकासशील देशों से मांगा है कर्ज

विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे.

पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) ने कोरोना वायरस (Cobid-19) वैश्विक महामारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के वास्ते चीन के अपने समकक्ष वांग यी से बातचीत की. विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘विकासशील देशों पर असर अधिक गंभीर होगा.’’ उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विश्व समुदाय से विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने के लिए काम करने की अपील की थी. विदेश मंत्री ने इस पहल के लिए चीन से जी-20 मंच समेत अन्य मंचों पर समर्थन मांगा. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 6,400 के पार; खान ने स्वास्थ्य सलाहकार को लगाई फटकार

कुरैशी ने वांग से फोन पर की बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार रणनीतिक सहकारी साझेदार हैं और उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान को नैतिक तथा साजोसामान संबंधी समर्थन मुहैया कराने तथा उसके प्रति एकजुटता जताने के लिए चीन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण लगाने के लिए चीन द्वारा पाकिस्तान को दी दान राशि तथा सहायता के लिए पाकिस्तान तथा उसकी आवाम आभार जताती है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त