नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखें : डीजीपी

राज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सिंह ने यह बात कही।

जमात

जयपुर, 16 अप्रैल राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों से कहा कि लॉकडाउन के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जाए।

राज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सिंह ने यह बात कही।

पुलिसकर्मियों ने इस बार कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की वजह से राजस्थान पुलिस दिवस पर कोई समारोह नहीं किया बल्कि इसे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर ही मनाया।

सिंह ने पुलिसकर्मियों से इस अवसर पर अपने कर्तव्य स्थल पर उत्साह के साथ इस महामारी से निपटने के लिए अंतिम पड़ाव तक इसी प्रकार मेहनत से कार्य करते रहने की शपथ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान अब तक हम सबने चिकित्साकर्मियों व अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिसकर्मी आगे भी हर स्थिति में संवेदनशीलता के साथ ही साहस व हिम्मत का परिचय देकर राजस्थान का मान बढ़ाएंगे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से यह आह्वान भी किया कि एक ओर जहां नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखना है, वहीं हमें अपना धैर्य और संयम नहीं खोना ओर नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े