इंदौर में कोरोना के 110 कोरोना नए मामले, मप्र में मरीजों की तादाद बढ़कर 1090

प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अलावा बुधवार रात को इंदौर में दो और कोरोना मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 55 हो गयी है। इनमें से अकेले इंदौर में 39 लोग मारे गये हैं।

जमात

भोपाल/ इंदौर, 16 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर में इस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह 110 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 696 पर पहुंच गयी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1090 हो गयी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अलावा बुधवार रात को इंदौर में दो और कोरोना मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 55 हो गयी है। इनमें से अकेले इंदौर में 39 लोग मारे गये हैं।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने कहा, " दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में इंदौर जिले के 110 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 586 से बढ़कर 696 पर पहुंच गयी। इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।"

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बृहस्पतिवार सुबह तक इंदौर जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 5.60 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। हालांकि, गुजरे एक हफ्ते से इंदौर की इस दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इंदौर, देश के उन शीर्ष जिलों की जमात में भी शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इंदौर जिले की आबादी 35 लाख से अधिक आंकी जाती है।

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मरीज मिले थे।

उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद इंदौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इंदौर के थे। इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामन आए हैं

वहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी