कमिन्स विश्व का सबसे संपूर्ण तेज गेंदबाज : मैकग्रा

मैकग्रा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के विभिन्न विषयों पर पूछे गये 25 सवालों के जवाब दिये।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल आस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि वर्तमान समय के क्रिकेटरों में उनका हमवतन पैट कमिन्स सबसे संपूर्ण तेज गेंदबाज है।

मैकग्रा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के विभिन्न विषयों पर पूछे गये 25 सवालों के जवाब दिये।

मैकग्रा से पूछा गया कि अभी क्रिकेट में सबसे पूर्ण तेज गेंदबाज कौन है, उन्होंने कहा, ‘‘पैट कमिन्स। वह जिस तरह से गेंदबाजी करता है वह मुझे पसंद है। ’’

अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैकग्रा का मानना है कि तेंदुलकर की तुलना में ब्रायन लारा को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने साथ ही बताया कि अगर वह टेस्ट हैट्रिक लेते तो किन बल्लेबाजों को आउट करना चाहते।

लारा और तेंदुलकर में से किसी को चुनने के बारे में पूछे जाने पर मैकग्रा ने कहा, ‘‘यह मुश्किल है। फिर भी मैं अपने अनुभव के आधार पर लारा की तरफ जाऊंगा। जहां तक हैट्रिक में शामिल होने वाले बल्लेबाजों की बात है तो वे ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ होते। ’’

मैकग्रा से पूछा गया कि उनके गेंदबाजी अस्त्र में कौन सी गेंद शामिल नहीं थी, उन्होंने कहा, ‘‘100 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से की जाने वाली गेंद। ’’

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

मैकग्रा ने कहा, ‘‘तेज गेंदबाज बेहतर होते हैं, वे कड़ी मेहनत करते हैं और बल्लेबाज हर चीज की उम्मीद करते हैं। ’’

मैकग्रा से कहा गया कि अगर विश्व कप फाइनल में विरोधी टीम को जीत के लिये केवल दो रन बनाने हैं और उसकी आखिरी जोड़ी क्रीज पर हो तो क्या वह बल्लेबाज को गेंदबाज के गेंद करने से पहले क्रीज छोड़ने पर रन आउट (मांकडिंग) करते, उन्होंने कहा कि वह कभी ऐसा नहीं करते।

मैकग्रा का इसके साथ ही मानना है कि जिम कैरी की ‘डंब एंड डंबर’ में भूमिका देखने के बाद उन्हें लगता है कि अगर उनकी जीवनी पर फिल्म बने तो यही अभिनेता उसमें उनकी भूमिका निभायें। ‘‘ब्रैड पिट या ह्यूज जैकमैन’’ उनकी अन्य पसंद हैं।

मैकग्रा ने कहा कि उन्हें भारत के सब्यासाची द्वारा डिजाइन किये गये कपड़े पहनना पसंद है।

क्रिकेट से इतर जिन तीन अन्य दिग्गज खेल हस्तियों से मिलने का उन्हें सौभाग्य मिला उनमें जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट, टेनिस स्टार रोजर फेडरर और पांच बार के ओलंपिक चैंपियन रोवर स्टीव रेडग्रेव शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी