मुख्य समाचार

राखी सावंत ने शेयर की अपनी शादी के तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Aarti Shejvalkar

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं. यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई हैं. राखी ने 8 महीने के बाद अपनी शादी की फोटों को पब्लिकली शेयर किया हैं.

डब्ल्यूएचओ का अनुदान रोकने का अमेरिका का फैसला ‘‘खेदजनक’’ : द.अफ्रीका

Bhasha

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह तब तक डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली धनराशि रोक रहे हैं जब तक कोरोना वायरस के प्रकोप को ढुलमुल तरीके से संभालने और इसे छिपाने में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की कथित भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती।

पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस को कहा ‘अमीरों के रोग’, DMK ने किया जबरदस्त पलटवार

Bhasha

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कोरोना वायरस को ‘अमीरों का रोग’ बताने जाने वाली मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की टिप्पणी की शुक्रवार को आलोचना की और उनसे इलाज, राहत एवं पुनर्वास के लिए कदम उठाने के अलावा उपकरणों को खरीदने, त्वरित जांच करने के कदम तेज करने की मांग की.

जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद आईएएस अधिकारी का तबादला

Bhasha

ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व विधायक ने अधिकारी के खिलाफ आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

सकारात्मक बने रहने के लिये मनोचिकित्सक की मदद ले रहे हैं अमलराज

Bhasha

देश के चौथे नंबर के खिलाड़ी ने 2011 में भी इसी मनोचिकित्सक से मदद ली थी जब वह जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवा देते थे।

लॉकडाउन प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती के साथ बड़ा अवसर भी: योगी

Bhasha

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यह बंद राज्य अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती के साथ ही बड़ा अवसर भी है। चुनौती को अवसर में बदलने के लिए अभी से प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए अभी से टीम गठित कर कार्यवाही प्रारम्भ की जानी चाहिए।

भारतीय सेना ने तोड़ी आतंकवाद की कमर, किश्तवाड़ में एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों को किया ढेर

Nizamuddin Shaikh

किश्तवाड़ के ढचन में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ है और उस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से इस बात की पुष्टि भी हुई है की सेना के जवानों और आतंकियों किए बीच मुठभेड़ में दो आतंकी सर्च अभियान के दौरान मारे गए है .

पंजाब के होशियारपुर में लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे की इमरजेंसी लैंडिंग, गांव के खेत में उतारा गया

Manoj Pandey

इंडियन एयर फोर्स के लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर( Apache helicopter) की इमरजेंसी लैंडिग पंजाब में पठानकोट के करानी पड़ी. हेलिकॉप्टर ने जैसे ही पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी उसी वक्त उसमें सवार पायलटों को तकनीकी समस्या नजर आई. जिसके बाद अपाचे हेलिकॉप्टर को नजदीक के एक गांव में लैंडिंग करानी पड़ी. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. वहीं हेलिकॉप्टर को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पठानकोट एयरबेस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अपाचे हेलीकॉप्टरों को पिछले साल ही वायुसेना में शामिल किया गया है. इस हेलिकॉप्टर को जल्द ही थल सेना में भी शामिल करने की योजना है. जिससे दुश्मनों के सटीक ऑपरेशन करने में सहायता मिलें.

ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या की; हिरासत में लिए गए 100 लोग

Bhasha

कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि यह वीभत्स घटना बृहस्पतिवार को रात में 9.30 से 10 बजे के बीच हुई।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

Bhasha

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की. भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज लगातार 13वें दिन गोलाबारी और गोलीबारी की.

भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में तीव्र गति से वृद्धि करने की उम्मीद : दास

Bhasha

कोरोना वायरस संकट के बीच दास ने कहा कि वृद्धि को आग बढ़ाने के लिए जोखिमों को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक हर संभव नीतिगत उपाय करेगा।

अमिताभ बच्चन की वो 5 शानदार फिल्में जिसमें किसी और एक्टर की कल्पना करना भी है मुश्किल

Team Latestly

1973 में कई नामी कलाकारों द्वारा ठुकराई गई डायरेक्टर प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर में जब अमिताब बच्चन को एंग्री पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने का मौका मिला तो बिग बी ने असफलता के टैग को भी सीने से निकाल फेंका.

रुपया 48 पैसे की बढ़त के साथ 76.39 प्रति डॉलर पर

Bhasha

स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से भी रुपये की धारणा सुधरी।

तेलंगाना: लॉकडाउन के चलते अस्पताल नहीं पहुंच पाई महिला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

IANS

तेलंगाना के सूयार्पेट कस्बे में एक महिला ने सड़क के किनारे एक बच्चे को जन्म दिया, क्योंकि लॉकडाउन के कारण रास्ते में लगे बैरिकेड्स के चलते उसका पति स्कूटी पर उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाया. डी. वेंकन्ना, एक दैनिक वेतनभोगी है, वो और उनकी पत्नी रेशमा, सूर्यपेट शहर के पास अन्नादुरैनगर में रहते हैं.

पुलिस ने पलवल जा रहे ट्रक सवार 37 प्रवासी मजूदरों को पकड़कर आश्रय गृह भेजा

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने ओखला टी-प्वाइंट के समीप हरियाणा के पंजीकरण वाला एक ट्रक रोका और उसमें 37 मजदूरों को देखा। ठेकेदार ने पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली की ओखला मंडी से मजदूरों को काम के लिए पलवल मंडी लेकर जा रहा है।

कोरोना वायरस: बिहार में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हुई

Bhasha

पटना स्थित एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती वैशाली जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज :35: की शुक्रवार को मौत हो गयी ।

कोरोना वायरस से बने हालात से निपटने के लिए अपने हर हथियार का इस्तेमाल करेगा आरबीआई

Bhasha

उन्होंने केंद्रीय बैंक की ओर से शुक्रवार को अचानक में उठाए गए नीतिगत कदमों और मौद्रिक उपायों के बारे कहा कि इस संकट के दौरान में यह वित्तीय सहायता कोई आखरी उपाय नहीं है। आगे जैसी स्थिति बनेंगी उसके अनुसार केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था के हित में और भी कदम उठाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अफसरों को हिदायत- प्रदेश में कहीं कोई भूखा न रहे

IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के मुद्दे पर शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में कहीं कोई भूखा न रहे. मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा, वितरण प्रणाली को लगातार बेहतर करें, जिससे ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का पालन कर सकें.

Covid-19: भारतीय रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर घटाई, अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने के लिए की कई उपायों की घोषणा

Bhasha

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रभावों से मुकाबला करने के लिए बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती करने, राज्यों को उनके खर्चों के लिये उधार सीमा बढ़ाने के साथ ही अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने के लिये कई उपायों की घोषणा की. रिजर्व बैंक कीमतों में गिरावट की स्थिति का फायदा उठाएगा और उधार लेने वालों तक इसका लाभ पहुंचायेगा.

कोविड-19 : पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई का दिया सुझाव

Bhasha

‘डॉन’ की खबर के अनुसार न्यायमूर्ति काजी फैज इसा ने स्थिति से निपटने के लिए स्काइप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मंचों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) से मामले को हल करने में मदद की अपील की।

Categories