कोरोना वायरस: बिहार में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हुई

पटना स्थित एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती वैशाली जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज :35: की शुक्रवार को मौत हो गयी ।

जमात

पटना, 17 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर दो हो गयी।

पटना स्थित एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती वैशाली जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज :35: की शुक्रवार को मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि मस्तिष्क के रोग से ग्रसित उक्त मरीज को बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने की बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को मुंगेर में नौ और बक्सर में दो नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 83 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय में आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अब तक 8,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड