भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में तीव्र गति से वृद्धि करने की उम्मीद : दास

कोरोना वायरस संकट के बीच दास ने कहा कि वृद्धि को आग बढ़ाने के लिए जोखिमों को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक हर संभव नीतिगत उपाय करेगा।

मुंबई, 17 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था पर इस समय गहराए निराशा के बादलों के बीच कुछ रोशनी की किरणें भी दिख रही है। उन्होंने कहा कि जैसा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भी अनुमान लगाया है, 2021-22 में घरेलू अर्थव्यवस्था तीव्रगति से उद्धार होगा।

कोरोना वायरस संकट के बीच दास ने कहा कि वृद्धि को आग बढ़ाने के लिए जोखिमों को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक हर संभव नीतिगत उपाय करेगा।

आईएमएफ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2021 के दौरान वी-शेप सुधार (गिरने के बाद बहुत जल्द पुन: लाय में आने) की उम्मीद जतायी है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत के आसपास रहेगी और यह कोरोना और नरमी के पूर्व के स्तर पर आने लगेगी।

दास ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन समेत घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ ही आंकड़े जारी हुए हैं। लेकिन वे आपस में इतने असंबद्ध हैं कि आर्थिक स्थिति का समग्र आकलन करने में समर्थ नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ चारों ओर से घिरते अंधेरे के बीच भी एक उम्मीद की किरण है।’’ अपने 27 मार्च के वक्तव्य का उदाहरण देते हुए दास ने यह बात कही। उन्होंने कहा था कि देश में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में मुश्किलों से जूझने की क्षमता बरकरार है। अनाज और बागवानी क्षेत्र का उत्पादन सर्वकालिक उच्च स्तर पर है और गोदामों में जरूरत से अधिक गेहूं और चावल के भंडार हैं।

उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक के आंकड़ों के हिसाब से मानसून पूर्व खरीफ की फसल में बढ़त देखी गयी है। धान की बुवाई में पिछले मौसम के मुकाबले 37 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। धान खरीफ की प्रमुख पैदावार है। देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, असम, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य बुवाई में आगे रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को अपनी भविष्यवाणी में 2020 के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है।

दास ने इन संकेतों को ग्रामीण मांग के लिए अच्छा बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट