सकारात्मक बने रहने के लिये मनोचिकित्सक की मदद ले रहे हैं अमलराज

देश के चौथे नंबर के खिलाड़ी ने 2011 में भी इसी मनोचिकित्सक से मदद ली थी जब वह जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवा देते थे।

चेन्नई, 17 अप्रैल अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी एंथोनी अमलराज के लिये लॉकडाउन के समय में शारीरिक फिटनेस चिंता का विषय नहीं है लेकिन प्रतिस्पर्धाओं का नहीं होना उनके लिये मानसिक रूप से मुश्किल साबित हो रहा है जिसके लिये वह मनोचिकित्सक की मदद ले रहे हैं।

देश के चौथे नंबर के खिलाड़ी ने 2011 में भी इसी मनोचिकित्सक से मदद ली थी जब वह जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवा देते थे।

टूर्नामेंट नहीं होना खिलाड़ियों के लिये हताशापूर्ण हो सकता है और ऐसा नहीं हो इसलिये वह शहर के मनोचिकित्सक (हिप्नोथेरेपिस्ट) टीके वादीवेल पिल्लई की मदद ले रहे हैं।

अमलराज ने पीटीआई से कहा, ‘‘शारीरिक रूप से फिट रहना अहम है। लेकिन मानसिक रूप से फिट रहना और सकारात्मक बने रहना इससे भी ज्यादा अहम है क्योंकि टूर्नामेंट नहीं होने से खिलाड़ी हताश हो सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सकारात्मक बने रहने की जरूरत से वाकिफ हूं और वादीवेल पिल्लई से मदद ले रहा हूं जो वीडियो कॉल के जरिये क्लास लेते हैं। इससे काफी मदद मिली। ’’

अमलराज 100वीं रैंकिंग पर काबिज हैं और अचंत शरत कमल (31वें), जी साथियान (32) और हरमीत देसाई (72) के पीछे हैं।

चौंतीस साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस कोविड-19 महामारी के कारण इस समय नहीं खेलना काफी मुश्किल है जिससे पूरी दुनिया ही थम गयी है। यह महत्वपूर्ण है कि हम घर में रहें और इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करें। मैं टेबल पर नहीं खेल रहा हूं लेकिन मैं मानसिक रूप से अभ्यास कर रहा हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट