डब्ल्यूएचओ का अनुदान रोकने का अमेरिका का फैसला ‘‘खेदजनक’’ : द.अफ्रीका

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह तब तक डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली धनराशि रोक रहे हैं जब तक कोरोना वायरस के प्रकोप को ढुलमुल तरीके से संभालने और इसे छिपाने में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की कथित भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती।

जोहानिसबर्ग, 17 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपने प्रयासों को तेज करने की खातिर विश्व स्वास्थ्य संगठन को अभी अपने सदस्य देशों के अधिक से अधिक सहयोग की जरूरत है लेकिन संकट के इस दौर में उसका अनुदान रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘खेदजनक’’ फैसले को लेकर वह ‘‘हतप्रभ’’ है।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह तब तक डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली धनराशि रोक रहे हैं जब तक कोरोना वायरस के प्रकोप को ढुलमुल तरीके से संभालने और इसे छिपाने में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की कथित भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती।

डब्ल्यूएचओ के वित्तीय कोष में अमेरिका सबसे बड़ा योगदान देता है।

दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ के लिए अनुदान में तत्काल प्रभाव से कटौती करने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा को लेकर दक्षिण अफ्रीका हतप्रभ और चिंतित है।

विदेश मंत्री नालेडी पैंडोर ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ तेदरोस अदानोम गेब्रेयेसस का भी पुरजोर समर्थन किया।

पैंडोर ने कहा ‘‘दक्षिण अफ्रीका इस बात से चिंतित है कि अमेरिका ने अनुदान में कटौती का निर्णय वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय लिया है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अधिक सहयोग की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा ‘‘यह बात अधिक चिंताजनक है कि यह खतरनाक वायरस अफ्रीका, निर्धनतम देशों तथा ज्यादा जोखिम वाले देशों में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है और ऐसे समय पर अनुदान में कटौती का खेदजनक फैसला आया है।’’

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 2,506 है। देश में बृहस्पतिवार को इस वायरस ने 14 और लोगों की जान ले ली। इसे मिला कर देश में कोविड-19 के कारण मृतकों की संख्या 48 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट