मुख्य समाचार
न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी को दंडात्मक कार्रवाई से तीन सप्ताह के लिये संरक्षण दिया
Bhashaन्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलों का संज्ञान लिया और कहा कि अर्नब गोस्वामी को ‘‘ न्यूज चैनलों पर प्रसारित कथित अपमानजनक कार्यक्रमों के मामले में किसी भी दंडात्मक कदमों से संरक्षण प्राप्त होगा।’’
सत्यार्थी ने प्रधानमंत्री से बाल तस्करी रोकने के लिए मंत्रालयी कार्यबल के गठन की मांग की
Bhashaउन्होंने पत्र में यह भी कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे बाल मजदूरों को उनके कार्यस्थल से मुक्त कराने और उन्हें उनके घर भेजने का भी प्रबंध किया जाए।
कोरोनो वायरस से बचने के लिए फलों और सब्जियों को साबुन या डिटर्जेंट से धो रहे हैं तो हो जाएं सावधान, यहां जानें सही तरीका
Vandana Semwalअगर आप भी पैकेज फूड, फल और सब्जियां जो बाहर से खरीदते हैं, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये सब कोरोनो वायरस के वाहक बन सकते हैं. इसलिए उन्हें घर लाते समय कुछ उपायों का पालन करना महत्वपूर्ण है.
असंक्रमित प्रवासियों के शव लाने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की
Bhashaप्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने मांग की कि मोदी भारतीय दूतावासों को गृह मंत्रालय से व्यक्तिगत अनुमोदन के बिना आवश्यक मंजूरी जारी करने के लिए निर्देशित करें ताकि पार्थिव शरीर जल्दी से जल्दी केरल लाए जा सकें।
दक्षिण कोरिया फुटबॉल लीग सत्र आठ मई से
Bhashaहाल ही में खिलाड़ी अभ्यास पर लौटे हैं । दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 10700 मामले आये हैं और 240 मौते हो चुकी हैं । इस सप्ताह नये मामले एकल अंक में आये हैं ।
कोरोना वायरस पर उठने वाले सवालों का आक्रामक तरीके से जवाब दे रहे हैं चीनी राजदूत
Bhashaराष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी राजनयिक सख्त रुख ही अपनाते रहे हैं।
सैनिकों, कर्मचारियों के भत्ते के बजाय सेंट्रल विस्टा, बुलेट ट्रेन परियोजना रोके सरकार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुझाव को मानते हुए केंद्र सरकार अपने फिजूल खर्चे पर रोक लगाकर ढाई लाख करोड़ रुपये बचा सकती है जिसका इस्तेमाल संकट के इस समय में लोगों की मदद के लिए हो सकता है।
कोरोना वायरस: दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
Bhashaराज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 30 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह लोगों का इलाज किया जा रहा है।
अक्षय तृतीया पर खरीदना चाहते हैं ऑनलाइन गोल्ड, तो इन बातों को जरुर जान लें
Rakesh Singhदेश में इस बार अक्षय तृतीया का त्यौहार 26 अप्रैल यानि आगामी रविवार को पड़ रहा है. देश में ऐसी मान्यता है कि इस त्यौहार पर सोना खरीदना शुभ होता है. देश में फिलहाल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है.
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स के लिए हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, असीम रियाज को है 'नो एंट्री'
Team Latestlyअसीम रियाज का झगड़ा इस सीजन का हॉट टॉपिक बना हुआ था. लेकिन अब यह सीजन खत्म हो चूका है और ये कंटेस्टेंट्स घर के बाहर हैं. लेकिन घर से बाहर आने पर भी इनके बीच अनबन जारी है, इस बात का खुलासा शैफाली जरीवाला ने खुद किया है.
लॉकडाउन खुलने के बाद दिल्ली मेट्रो में आरोग्य सेतु एप और बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री, जानें नई गाइडलाइंस
Team Latestlyदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके इसके साथ ही मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था, जिसे दुबारा केंद्र सरकार ने तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. लेकिन उसके साथ सरकार के सामने अब यह भी चुनौती है कि अगर लॉकडाउन हटा तो उसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से कैसे रोका जाएगा. इसी के मद्दे नजर अब सरकारी संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को नए नियमों का पालन करना होगा. सीआईएसएफ ने नए गाइडलाइंस बना ली है.
चीन ने अपने मंगल मिशन का नाम रखा तियानवेन-1
Bhashaचीन ने 1970 में इसी दिन अपना पहला उपग्रह दोंग फांग होंग-1 प्रक्षेपित किया था। इस साल चीन की इस उपलब्धि को 50 साल पूरे हो गए हैं।
वरुण धवन आज जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ करेंगे सगाई की घोषणा?
Akash Jaiswalमीडिया में कयास लगाया जा रहा था कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर वरुण गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपनी सगाई की घोषणा करने वाले हैं.
कोविड-19 पर ‘‘झूठी’’ खबरों के आरोप में अंग्रेजी समाचार पोर्टल का संस्थापक गिरफ्तार : पुलिस
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ‘सिम्प्लिसिटी’ पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फाइबर बोर्ड की कथित डंपिंग की जांच शुरू
Bhashaग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज और सेंचुरी प्लाईबोर्ड ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) से शिकायत की थी।
देश में कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को खाने के पैकेट प्राप्त करने, प्रवासी श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के राहत शिविरों की स्थिति जैसी सभी समस्याओं पर गौर करने के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने का सुझाव देते हुये यह टिप्पणी की।
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल, कहा- इनकी वजह से 14.5 लाख लोगों को नहीं मिल रहा राशन
IANSलोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार की वजह से राज्य के 14.5 लाख लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है.
फ्रेंकलिन टेम्पलटन के छह म्यूचुअल फंड योजनाएं बंद करने पर एम्फी ने निवेशकों को दिया भरोसा
Bhashaइससे पहले फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाओं को बंद करने का फैसला किया था। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बांड बाजार में नकदी की कमी का हवाला देकर किया गया। इसके चलते ही एम्फी ने यह बयान दिया।
कोरोना से जंग: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले- खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट जिन देशों से आए हैं उन्हें वापस भेजे जाएंगे
Vandana Semwalस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट चीन समेत जिन देशों से मंगवाए गए थे उन्हें वापस भेज दिए जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, उन्होंने बताया, हमने अभी तक इसके लिए किसी तरह का भुगतान नहीं किया हैया है.