कोरोना वायरस पर उठने वाले सवालों का आक्रामक तरीके से जवाब दे रहे हैं चीनी राजदूत

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी राजनयिक सख्त रुख ही अपनाते रहे हैं।

वे ‘‘वुल्फ वॉरियर’ राजनयिकों की नयी पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें यह नाम एक ब्लॉकबास्टर देशभक्त फिल्म के नाम पर दिया गया है जिसमें एक चीनी कमांडो अफ्रीका और दक्षिणपूर्व एशिया में बुरे अमेरिकियों की हत्या करता है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी राजनयिक सख्त रुख ही अपनाते रहे हैं।

अपने मुखर विचारों के लिए पहचाने जाने वाले सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक संपादकीय में कहा गया है, ‘‘वे बीते दिनों की बात है जब दूसरे लोग चीन को नियंत्रित कर सकते थे। चीन के लोग अब नरम कूटनीतिक रुख से संतुष्ट नहीं हैं।’’

स्वीडन में राजदूत गुई कोंगक्योउ ने पत्रकारों पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना एक ऐसे हल्के मुक्केबाज से की जो भारी भरकम मुक्केबाज से कांटे की टक्कर चाहता है। दूतावास की वेबसाइट पर पिछले महीने एक कमेंट्री में स्वीडन के पत्रकार पर उस लेख के लिए निशाना साधा गया था जो चीन में एक पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था के वायरस से निपटने के उसके तरीके पर पड़ने वाले असर पर आधारित था।

विशेषज्ञों का मानना है कि बीजिंग आलोचकों को न केवल उसके कार्यों बल्कि उसके नेतृत्व और शासन करने के अधिकार पर हमले के तौर पर देखता है।

रेनमिन विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर शी यिनहोंग ने कहा, ‘‘अगर कोई इस मुद्दे पर चीन पर हमला करने की कोशिश करता है तो चीन सख्ती से पलटवार करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी नेता मानते हैं कि अगर चीन पलटवार नहीं करता है तो यह चीन को और अधिक नुकसान पहुंचाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\