असंक्रमित प्रवासियों के शव लाने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने मांग की कि मोदी भारतीय दूतावासों को गृह मंत्रालय से व्यक्तिगत अनुमोदन के बिना आवश्यक मंजूरी जारी करने के लिए निर्देशित करें ताकि पार्थिव शरीर जल्दी से जल्दी केरल लाए जा सकें।

जमात

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने खाड़ी देशों में कोविड-19 संक्रमण के अलावा अन्य कारणों से मरने वाले प्रवासी व्यक्तियों के शवों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने को कहा है।

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने मांग की कि मोदी भारतीय दूतावासों को गृह मंत्रालय से व्यक्तिगत अनुमोदन के बिना आवश्यक मंजूरी जारी करने के लिए निर्देशित करें ताकि पार्थिव शरीर जल्दी से जल्दी केरल लाए जा सकें।

  मिली जानकारी के अनुसार शव वापस लाने के लिए संबंधित भारतीय दूतावासों से 'निकासी प्रमाणपत्र' के लिए आवेदन की प्रक्रिया आवश्यक होती है।

उन्होंने पत्र में कहा कि दूतावास केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर जोर दे रहे हैं।

पत्र की एक प्रति शुक्रवार को मीडिया को दी गई।

केंद्र ने पहले ही मंजूरी दे दी थी कि यदि मौत का कारण कोविड-19 से संक्रमित होना नहीं है तो इस तरह के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

लॉकडाउन के कारण यात्री विमानों का संचालन अस्थायी रुप से बंद है इसलिए शवों को मालवाहक विमानों में लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के देशों में प्रवासी केरलवासियों के शवों को घर वापस लाने में देरी होने की कई शिकायतें मिलीं हैं।

   विजयन ने कहा, ‘‘वे पहले से ही उन देशों में लगाए गए लॉकडाउन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रुकने के कारण काफी तनाव और चिंता में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\