कोविड-19 पर ‘‘झूठी’’ खबरों के आरोप में अंग्रेजी समाचार पोर्टल का संस्थापक गिरफ्तार : पुलिस

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ‘सिम्प्लिसिटी’ पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जमात

कोयंबटूर, 24अप्रैल कोविड-19 राहत कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ ‘‘झूठी’’ और ‘‘उकसावे’’ वाली खबरें देने के आरोप में एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल के संस्थापक को यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ‘सिम्प्लिसिटी’ पोर्टल चलाने वाले एंड्रयू सैम राजापांडियन को शहर के एक नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोयंबटूर के माकपा सांसद पी आर नटराजन ने राजापांडियन की गिरफ्तारी की निंदा की है।

कोयंबटूर और तिरुपुर के पत्रकार संघों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

पुलिस ने कहा कि पोर्टल के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और महामारी रोग कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले पोर्टल के एक पत्रकार और फोटोग्राफर से मामले के संबंध में चार घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

प्राथमिकी के अनुसार पोर्टल ने ऐसी खबरें दी थी कि कोरोना वायरस से निपटने में शामिल सरकारी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और कर्मचारियों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया और जन वितरण प्रणाली के तहत कर्मचारी गरीबों के लिए निर्धारित राहत कोष में गबन कर रहे हैं।

पोर्टल सरकार के खिलाफ टि्वटर, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘‘पूरी तरह से झूठी’’ खबरें पोस्ट कर रहा था।

प्राथमिकी के अनुसार ये खबरें ‘‘उकसावे’’ वाली है और कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ कर सकती है तथा पीडीएस गतिविधियों को बाधित कर सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\