मुख्य समाचार
मारुति 12 मई से मानेसर कारखाने को फिर करेगी चालू
Bhashaछह मई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि वह हरियाणा के मानेसर कारखाने में उत्पादन 12 मई को फिर शुरू कर देगी. कंपनी ने शेयर बाजार को यह सूचना दी है. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आवागमन पर राष्ट्रव्यापी पाबंदियों के चलते कंपनी ने अपने कारखाने बंद कर रखे हैं.
कोरोना का कहर: उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा 2998 पहुंचा
IANSउत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2998 तक पहुंच गई है. यह वायरस अब तक राज्य में 60 लोगों की जान ले चुका है, और 67 जिलों में अपने पैर पसार चुका है. कोरोना संक्रमण से 60 लोगों की अब तक मौत हो गई है. जबकि 1130 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं. प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के 67 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं. हालांकि इनमें से छह जनपद अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं.
लॉकडाउन: पश्चिम बंगाल में सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में अब होगी शराब की होम डिलिवरी
Rakesh Singhहाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस पर अंकुश लगता न देख लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है. इस दौरान देश में लॉकडाउन-2 के मुकाबले कई रियायतें दी गई हैं.
कोरोना का कहर: मुंबई में आज कोविड-19 से संक्रमित 769 नए केस आए सामने, कुल संख्या 10,527 पहुंची
Team Latestlyकोविड-19 वायरस का कोहराम देश में थमा नहीं है. कोरोना के ताजा हालात को देखते हुए ही देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया हुआ है. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. कोरोना ने खासकर मुंबई को सबसे अधिक अपनी चपेट में लिया है. इसी कड़ी में बताना चाहते हैं कि मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से संक्रमित 769 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही मायानगरी में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है.
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज, भारत-पाक सीरीज से बदल दीजिए: ब्रैड हॉग
IANSआस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कोविड-19 के बाद प्रशंसकों को क्रिकेट की तरफ आकर्षित करने के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज सीरीज और भारत-पाकिस्तान के बीच की टेस्ट सीरीज से बदलने का सुझाव दिया है.
Poonam Pandey Hot Photo: अपनी टीम के सामने में टॉपलेस होने से नहीं कतराती पूनम पांडे, इस बोल्ड फोटो से खोला राज
Team Latestlyपूनम अपने एप्प के लिए आए दिन न्यूड और टॉपलेस वीडियो बनाती रहती हैं. जिसका टीजर वो इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के बीच शेयर करती हैं. ताकि लोगों में उनके वीडियो को लेकर उत्सुकता बढ़ सके.
कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 1233 नए केस, 34 लोगों की मौत; राज्य में कुल संक्रमितों संख्या 16,758 पहुंची
Subhash Yadavकोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 के चलते देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र और गुजरात में देखने को मिला है. इसी बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1233 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से अब तक 651 लोगों की मौत हो चुकी है.
दिल्ली सरकार का आदेश- सभी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी
Rakesh Singhराजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा का ऐलान किया है. इस दौरान सरकार ने कहा कि 11 मई से 30 जून तक बच्चों की छुट्टी रहेगी और इस दौरान किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा.
कोरोना संकट: अस्पताल में है कोविड-19 संक्रमण का डर तो क्या करें दांत के मरीज? जानिए क्या कहते हैं एम्स के डॉक्टर
PBNS Indiaकोरोना वायरस के कारण सरकार ने अन्य बीमारियों के मरीजों को सलाह दी है कि जब तक बहुत ज्यादा परेशानी नहीं है, तब तक अस्पताल आने की जरूरत नहीं है. ऐसे में हर कोई परेशानी के वक्त डॉक्टर से फोन, व्हॉट्सऐप आदि से संपर्क कर रहा है. ऐसा ही कुछ दांत के रोगी भी कर रहे हैं, लेकिन दंत चिकित्सा में बहुत कुछ ऐसा होता है, जिसमें डॉक्टर बिना देखें दवा दे ही नहीं सकते.
बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग की अस्पताल में 2 घंटे तक चली सर्जरी, कांच के टेबल से गिरकर हो गए थे जख्मी
Team Latestlyबेहद 2 के अभिनेता शिविन नारंग को रविवार श्याम को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. शिविन अपने घर ही एक ग्लास टेबल पर गिरने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. शिविन के बाएं हाथ में चोट लग गई.इस चौकानेवाली खबर के बाद टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है
Coronavirus: कोरोना संकट के बीच देश में अल्कोहल से बनने वाले सैनिटाइजर के निर्यात पर लगी रोक
Rakesh Singhदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा देश में अल्कोहल से बनने वाले सैनिटाइजर का निर्यात बैन कर दिया है. बता दें इससे पहले भी देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वेंटिलेटर और सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंधित लगाया गया था.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मौत की फर्जी खबर से बवाल, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
IANSकोरोना सी महामारी में भी अफवाहों फैलाकर माहौल खराब करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसे ही अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों ने तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मौत की ही फर्जी खबर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. खबर चलते ही उत्तराखंड राज्य में मानों भूचाल सा आ गया। चीफ मिनिस्टर हाउस से लेकर पुलिस मुख्यालय और राज्य के थाने चौकी तक के फोन घनघना उठे। सिर्फ यह जानने के लिए आखिर अचानक मुख्यमंत्री की मौत कैसे हो गयी?
सलमान खान ने Being Haangryy नाम से शुरू किया फूड ट्रक, मुंबई में घूम-घूमकर जरूरतमंदों को बांट रहा है खाना
Team Latestlyसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में Being Haangryy लिखा हुआ एक ट्रक लोगों के बीच जा रहा है और खाना बांट रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद अब यूजर्स सलमान की तारीफ़ करते नहीं थक रहें हैं.
COVID-19: इजराइल के अधिकारी ने वरुण धवन के डायलॉग को ट्वीट करके बढ़ाया लोगों का हौंसला, एक्टर ने दिया ये जवाब
Akash Jaiswalइजराइल ने हाल ही में ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया था कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की खोज में उन्हें एक बड़ी कामयाबी मिली है और उन्होंने एक ऐसा एंटीडोट तैयार कर लिया है जो कोविड-19 को रोकने में काफी मददगार साबित हो सकता है. उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए वरुण धवन ने लिखा था, "काश ये सच साबित हो."
कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ान संचालन को लेकर पायलटों, चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया
Bhashaयहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने चार पायलट समेत 12 चालक दल के सदस्यों को अभियान की शुरुआत से पहले प्रशिक्षण दिया।
सोनिया ने लॉकडाउन के मापदंड पर सवाल उठाया, कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने वित्तीय पैकेज की मांग की
Bhashaउन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह टिप्पणी की।
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे
Bhashaपुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
उत्तराखंड में 47 दिन में दोगुने को रहे हैं कोविड-19 के मरीज
Bhashaप्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिन में कोविड-19 को कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मामलों के दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन हमारे यहां मामलों के दोगुने होने की दर 47 दिन है। इस दृष्टि से हम देश के अग्रणी राज्यों में से एक हैं।’’
दोषियों की रिहाई के बारे में निर्णय हेतु एसआरबी की लगातार बैठक के लिये याचिका पर अदालत करेगी सुनवाई
Bhashaइस याचिका का उल्लेख तत्काल सुनवाई के लिये किया गया है जिस पर 11 मई को सुनवाई होगी ।
नाइकू की मौत का इस्तेमाल हिंसा भड़काने में नहीं किया जाए: उमर
Bhashaउमर ने एक ट्वीट में कहा कि नाइकू ने जिस क्षण बंदूक उठा ली थी और हिंसा तथा आतंकवाद का रास्ता अपना लिया था, उसी दिन उसकी नियति तय हो गयी थी।