उत्तराखंड में 47 दिन में दोगुने को रहे हैं कोविड-19 के मरीज

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिन में कोविड-19 को कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मामलों के दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन हमारे यहां मामलों के दोगुने होने की दर 47 दिन है। इस दृष्टि से हम देश के अग्रणी राज्यों में से एक हैं।’’

जमात

देहरादून, छह मई उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और इस दृष्टि से हम देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिन में कोविड-19 को कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मामलों के दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन हमारे यहां मामलों के दोगुने होने की दर 47 दिन है। इस दृष्टि से हम देश के अग्रणी राज्यों में से एक हैं।’’

सिंह ने कहा कि अभी तक प्रदेश में कोविड-19 को काफी हद तक नियंत्रित रखा गया है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान प्रभावी तरीके से की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 61 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें से 39 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 21 लोगों का इलाज चल रहा है।

सिंह ने बताया कि इनमें भी सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से एम्स, ऋषिकेश में जिस महिला की मौत हुई, उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने बताया कि उक्त महिला को काफी नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया था और बाद में जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 85 प्रतिशत मामले पुरूषों में जबकि 15 प्रतिशत मामले महिलाओ में आए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित हुए लोगों में ज्यादातर युवा हैं, ऐसे में उनके संक्रमण मुक्त होने की संभावना अधिक है।

सिंह ने कहा कि अभी तक 7,300 प्रवासियों को दूसरे राज्यों से उत्तराखंड वापस लाया जा चुका है जबकि लगभग 1 लाख 64 हजार लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 8146 अन्य को राज्य के भीतर ही एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों को ट्रेनों से वापस लाया जाएगा और उनकी यात्रा पर होने वाला व्यय सरकार वहन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें