मुख्य समाचार

पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के अंतिम छह महीनों के फैसलों की समीक्षा के लिए मंत्रिसमूह का गठन

Bhasha

कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद चौहान इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री बने हैं.

नियमित ट्रेनों में 30 जून तक यात्रा के लिए बुक सभी टिकट रद्द, केवल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी: भारतीय रेलवे

Bhasha

रेलवे ने 30 जून तक की यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में की गई सभी पुरानी बुकिंग को रद्द करने और टिकट के पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया है. इससे पहले, नियमित ट्रेनों के लिए सभी बुकिंग 17 मई तक रोक दी गई थीं. देश में लागू बंद की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है. तीसरी बार बढ़ाया गया बंद 17 मई तक लागू रहेगा.

कोरोना से जंग: नॉर्थ टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी हिंदुओं ने 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए किया भोजन का इंतजाम

Anita Ram

नॉर्थ टेक्सास में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी हिंदू कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल 20 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स के भोजन का इंतजाम कर रहे हैं. कोरोना संकट की घड़ी में उत्तरी टेक्सास के हिंदू कोरोना फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था करके उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.

निजी अस्पतालों के डॉक्टर गैर कोविड इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री

Bhasha

योगी बुधवार शाम अपने सरकारी आवास पर आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों के इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों व जिलों में तैनात चिकित्सकों से बातचीत कर रहे थे ।

इंदौर में कर्फ्यू के बावजूद फैलता जा रहा कोरोना वायरस, संक्रमितों की संख्या 2,200 के पार

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "जिले में अब तक 1,046 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की तादाद घटकर 1,096 रह गयी है।"

कोरोना वायरस: चीन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक पर गौर करेंगे ट्रम्प

Bhasha

ट्रम्प ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं निश्चित ही इस पर (विधेयक) गौर करूंगा। इसमें चीन पर प्रतिबंध लगाने की बात की गई है, इसलिए मैं इसे निश्चित तौर पर पढूंगा. मैंने अभी यह पढ़ा नहीं है.’’

क्या कोरोना संकट ख़त्म होने के बाद कांग्रेस के कई दिग्गज नेता छोड़ेंगे पार्टी का दामन? बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने की भविष्यवाणी

Manoj Pandey

चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि, कुछ कांग्रेस के नेता बीजेपी नेता एकनाथ खडसे को अपनी पार्टी में आने का निमंत्रण दे रहे थे. उन्हें पहले अपनी पार्टी संभालनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हम उन्हें जल्दी ही एक बड़ा झटका देंगे. उनका इशारा राष्ट्रिय राजनीति की ओर था.

चीन में COVID-19 के 15 नए मामले, वुहान में 1.1 करोड़ लोगों की जांच शुरू

Bhasha

चीन में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए जिनमें से 12 मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखे. इस बीच, वुहान ने अपनी 1.1 करोड़ की आबादी की जांच कराने का व्यापक अभियान बुधवार को शुरू कर दिया. चीन में अब तक कुल 4,633 लोग इस संक्रामक रोग के चलते जान गंवा चुके हैं.

अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' पर लॉकडाउन का असर, ऑनलाइन यहां होगी रिलीज

Aarti Shejvalkar

अमिताभ बच्चनऔर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो'को मेकर्स ने अमेज़न प्राइम पर रिलीज करने का फैसला किया हैं. शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित 'गुलाबो सिताबो' लॉकडाउन के कारण ओटीटी प्लेटफार्म के माध्यम से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे. इस फिल्म का प्रीमियर 12 जून को होनेवाला है.

बड़ी लापरवाही: स्पेशल श्रमिक ट्रेन से वड़ोदरा से भेजे गए 1908 प्रवासी मजदूर, लेकिन बांदा पहुंचने पर 338 हो गए कम

IANS

इसे वड़ोदरा प्रशासन की चूक मानी जाए या कुछ और. गुजरात के वड़ोदरा से बुधवार को बांदा पहुंची प्रवासी मजदूरों से भरी स्पेशल श्रमिक ट्रेन में 338 मजदूर कम यानी 1,570 थे, जबकि भेजी गई सूची में नामजदगी 1,908 थी.

कोविड-19 के चलते 2020 की पहली तिमाही में वैश्विक व्यापार तीन प्रतिशत गिरा: संयुक्त राष्ट्र

Bhasha

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक व्यापार में गिरावट के साथ जिंस कीमतों में कमी आई है। जिंसों की कीमतें बीते साल दिसंबर से तेजी से गिरी हैं।

अमेरिका में अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने के कुछ सप्ताह बाद बढ़ सकते हैं कोविड-19 के मामले

Bhasha

हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर थॉमस तसाई ने कहा, ‘‘ चुनौती यह है कि हमारा ध्यान राष्ट्रीय आंकड़ों पर केंद्रित है जबकि हम यह देख रहे हैं कि 50 विभिन्न स्थानों पर 50 अलग-अलग आंकड़ें हैं।’’

COVID-19 लॉकडाउन के बीच कमजोर विदेशी संकेतों से टूटा घरेलू बाजार, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

IANS

सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे पिछले सत्र से 494.70 अंकों यानी 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 31,513.91 पर कारोबार कर रहा था. वहींए निफ्टी 130.90 अंकों यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 9252,65 पर बना हुआ था.

मिसबाह ने सीनियर खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध से हटाने का बचाव किया

Bhasha

अनुबंध सूची से कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के लिये आलोचना झेल रहे मिसबाह ने कहा कि इन तीनों के नाम पर अब भी चयन के लिये विचार किया जाएगा।

बिहार: यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

IANS

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक बस और ट्रक की सीधी टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

रेलवे ने 30 जून 2020 तक के सभी टिकट किए कैंसिल, पटरियों पर दौड़ेगी केवल स्पेशल और श्रमिक ट्रेनें

Dinesh Dubey

रेलवे अपनी सभी वर्तमान विशेष ट्रेनों में यात्रा के लिए 22 मई से वेटिंग लिस्ट का प्रावधान शुरू कर रही है. वर्तमान विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट बुक किये जा रहे हैं.

ट्रम्प से 14 राज्यों के एजी ने कहा: चीन को जवाबदेह ठहराया जाए

Bhasha

पत्र में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 फैलने से हमारे राज्यों को बहुत नुकसान हुआ है। इस वायरस के कारण हमारे कई नागरिकों की मौत हो गई है और वे इसके कारण प्रभावित हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्थाएं बंद हो गई हैं। बड़े और छोटे कारोबार इतनी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं कि उनमें से कई पुन: खुल भी नहीं पाएंगे।’’

अख्तर ने ‘ट्रोल’ किये जाने के बाद आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया

Bhasha

अख्तर ने दावा किया था कि वह आस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ को तीन खतरनाक बाउंसर करने के बाद चौथी गेंद पर आउट कर सकते हैं जिसके बाद आईसीसी ने बास्केटबॉल स्टार माइकल जोर्डन की तस्वीरों का उपयोग करके इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को ट्रोल किया। आईसीसी की पहली तस्वीर में जोर्डन नीचे कुछ देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अख्तर का ट्वीट है जबकि तीसरी तस्वीर में में दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी को हंसते हुए दिखाया गया है।

अमेरिका ने चीन पर साइबर जासूसी का लगाया आरोप, कहा- COVID-19 से जुड़ी रिसर्च कर रहा हैक

IANS

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स कोरोना वायरस पर रिसर्च कर रहे संगठनों को निशाना बना रहे हैं. अमेरिका लंबे समय से चीन की सरकार पर साइबर जासूसी का आरोप लगाता आया है और बीजिंग ने हमेशा इससे इनकार किया है. वहीं, चीन साइबर-जासूसी के अमेरिकी आरोपों को हर बार की तरह नकार रहा है.

Bada Mangal 2020: बड़े मंगल का मासिक मेला शुरू, जानें इसका महत्व और हनुमान जी को प्रसन्न कर मनोवांछित वरदान प्राप्त करने की खास पूजा विधि

Rajesh Srivastav

सनातन धर्म के अनुसार ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले हर मंगलवार का विशेष महात्म्य होता है. मान्यता है कि श्रीराम और हनुमानजी की पहली मुलाकात इसी माह हुई थी. इन दिनों हनुमानजी की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मंगल का मासिक मेला शुरू हो चुका है, ऐसे में विधि-विधान से पूजन कर भक्त हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

Categories