अमेरिका में अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने के कुछ सप्ताह बाद बढ़ सकते हैं कोविड-19 के मामले

हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर थॉमस तसाई ने कहा, ‘‘ चुनौती यह है कि हमारा ध्यान राष्ट्रीय आंकड़ों पर केंद्रित है जबकि हम यह देख रहे हैं कि 50 विभिन्न स्थानों पर 50 अलग-अलग आंकड़ें हैं।’’

पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति अलग-अलग है। कुछ स्थानों पर मामले बढ़ रहे हैं तो कुछ स्थानों पर मामले घट रहे हैं। इसके अलावा संक्रमण नाटकीय रूप से कई स्थानों पर इधर-उधर हो सकता है।

हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर थॉमस तसाई ने कहा, ‘‘ चुनौती यह है कि हमारा ध्यान राष्ट्रीय आंकड़ों पर केंद्रित है जबकि हम यह देख रहे हैं कि 50 विभिन्न स्थानों पर 50 अलग-अलग आंकड़ें हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और हम कोविड-19 के बारे में यह देख चुके हैं कि स्थिति और प्रभाव प्राय: स्थानीय होते हैं।’’

कुछ राज्यों ने दो सप्ताह बाद ही बंद में रियायत देना शुरू कर दिया था। टेक्सास में शॉपिग मॉल खुलने शुरू हो गए, दक्षिण कैरोलाइना में समुद्र तट पर स्थित होटलों को खोला गया और वायोमिंग में जिम तक खोल दिए गए। जॉर्जिया देश का ऐसा पहला राज्य बना जहां कुछ कारोबारों के दरवाजे खोले गए।

जॉन हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी ने कहा कि कारोबारों को खोले जाने का प्रभाव करीब पांच से छह सप्ताह बाद ही दिख सकता है।

वॉटसन ने एक ईमेल में कहा, ‘‘ जैसा कि हमने शुरुआत में देखा कि कोविड-19 महामारी धीरे-धीरे शुरू होताी है और यह कुछ समय अपना पांव जमाने में लेती है और फिर प्रत्यक्ष तौर पर इसका असर दिखने लगता है।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्टि वाले मामलों के विश्लेषण में एसोसिएटेड प्रेस ने पाया कि मिनिसोटा के हेनेपिन काउंटी, वर्जीनिया के फेयरफाक्स काउंटी में रोजाना नए मामले बढ़ रहे हैं जबकि न्यू जर्सी के बर्गन काउंटी, मिशिगन के वेन काउंटी में मामलों में गिरावट आ रही है।

इसी बीच जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने आगाह किया है कि हो सकता है कि नया कोरोना वायरस यहां रहने के लिए आया है।

एक संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर माइकल रायन ने कहा कि हो सकता है कि यह वायरस कभी खत्म न हो।

दुनिया के विभिन्न देशों की तरह अमेरिका में भी बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां कोरोना वायरस की वजह से गई हैं। अप्रैल में अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 14.7 फीसदी तक हो गयी थी। यह महामंदी के दौर के बाद सबसे बड़ा स्तर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी