मिसबाह ने सीनियर खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध से हटाने का बचाव किया

अनुबंध सूची से कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के लिये आलोचना झेल रहे मिसबाह ने कहा कि इन तीनों के नाम पर अब भी चयन के लिये विचार किया जाएगा।

कराची, 14 मई पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने वरिष्ठ तेज गेंदबाजों वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और हसन अली को केंद्रीय अनुबंध से हटाने के फैसले का बचाव किया।

अनुबंध सूची से कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के लिये आलोचना झेल रहे मिसबाह ने कहा कि इन तीनों के नाम पर अब भी चयन के लिये विचार किया जाएगा।

हसन सूची से हटाये जाने से अधिक निराश दिखे। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट भी किया लेकिन तुरंत ही उसे हटा भी दिया।

मिसबाह ने कहा कि पिछले प्रदर्शन और राष्ट्रीय टीम के भविष्य के कार्यक्रम को देखते हुए सही फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि हसन विश्व कप के बाद से ही चोटों से जूझ रहे थे और इसलिए उन्हें अनुबंध सूची से हटाया गया।

मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चयनकर्ताओं ने आमिर, हसन और वहाब को बाहर करने का कड़ा फैसला किया। हसन चोट के कारण अधिकतर सत्र में नहीं खेल पाये जबकि आमिर और वहाब ने केवल सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला किया और इसलिए उन्हें बाहर करने का फैसला सही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आमिर और वहाब हालांकि अनुभवी गेंदबाज हैं और वे चयन के दावेदारों में शामिल रहेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में योगदान दे सकते हैं और इसके साथ ही हमारे युवा तेज गेंदबाजों के लिये मेंटोर का काम कर सकते हैं। ’’

हसन पसली में फ्रैक्चर के कारण पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जबकि अधिकतर का मानना है कि वहाब और आमिर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सजा दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी