मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश: नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर और बस की टक्कर, 17 लोग घायल

Bhasha

नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया. इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने किसानों के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

IANS

आंदोलनकारी किसानों और केंद्र के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष पर 'झूठ फैलाने' का आरोप लगाने के बाद उन पर निशाना साधा है.

जम्मू-कश्मीर में 8वें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Bhasha

जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच जिला विकास परिषद के आठवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मतदान 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहा है. कश्मीर संभाग में 13 डीडीसी क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव में 83 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 31 महिलाएं हैं.

Drugs Case: अर्जुन रामपाल ने NCB का समन मिलने के बाद छोड़ा देश! ड्रग्स मामले में दोबारा होनी थी पूछताछ

Team Latestly

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को हाल ही में ड्रग्स मामले में दोबारा पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजकर उनके सामने उपस्थित रहने को कहा था. इसके बाद अर्जुन ने एनसीबी को जवाब देते हुए उनसे 22 दिसंबर तक का समय मांगा था. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी द्वारा समन मिलने के बाद अर्जुन देश छोड़ गए हैं.

Mohan Rawale Passes Away: शिवसेना नेता और पूर्व सांसद मोहन रावले का निधन, संजय राउत के ट्वीट कर व्यक्त किया दुख

Laxmi Pandey

शिवसेना नेता और पूर्व सांसद मोहन रावले का निधन हो गया है. उनको शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का करीबी सहयोगी माना जाता था. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया. बता दें कि पिछले हफ्ते उनका 72वां जन्मदिन था. गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

Farmers Protest: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- किसानों की बात सुनो, कृषि विरोधी कानून वापस लो!

Rakesh Singh

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'आदत के अनुसार मोदी जी ने आज फिर असत्याग्रह किया. किसानों की बात सुनो, कृषि विरोधी कानून वापस लो!' वहीं कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार को किसान से छल, कपट, ढोंग और प्रपंच बंद करना चाहिए.

RRB NTPC Admit Card 2020: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को होंगे जारी, रिजनल वेबसाइट पर ऐसे करें डाउनलोड

Snehlata Chaurasia

रेलवे भर्ती बोर्ड के 24 दिसंबर, 2020 को आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है. रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (Non-Technical Popular Category) या आरआरबी एनटीपीसी 2019 परीक्षा पहले चरण के लिए 28 दिसंबर, 2020 से शुरू होने वाली है

Goa Liberation Day 2020 Wishes: पीएम मोदी, सीएम प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों को मुक्ति दिवस पर दी शुभकामनाएं

Vandana Semwal

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "गोवा मुक्ति दिवस के विशेष अवसर पर, गोवा की मेरी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं."

Nikki Tamboli Hot Pics: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली रियल लाइफ में हैं बेहद हॉट, देखें उनकी ये बेहद सेक्सी फोटोज

Team Latestly

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भले ही सलमान खान के इस रियलिटी शो से बाहर हो गई हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से वो काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. निक्की 'बिग बॉस 14' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं.

विदेश की खबरें | कोविड-19 टीके से गंभीर प्रतिकूल असर का दूसरा मामला

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालिया मामले में एक महिला चिकित्साकर्मी को बृहस्पतिवार को फेयरबैंक्स में टीका लगा और इसके 10 मिनट बाद ही प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा। उनमें ‘एनाफिलेक्टिक’ लक्षण सामने आए, इसमें जीभ का सूज जाना, कर्कश आवाज और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें शामिल हैं।

Coronavirus Vaccine Update: अमेरिका ने बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों के बीच मॉडर्ना COVID19 वैक्सीन को भी दी मंजूरी

IANS

अमेरिकी रेगुलेटर्स ने एक सप्ताह के भीतर में एक और कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, इसे मॉडर्ना इंक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने विकसित किया है. इस वैक्सीन को 18 साल और बुजुर्ग अमेरिकियों के लिए आपातकालीन उपयोग के तौर पर मंजूरी दी गई है. एक हफ्ते पहले ही यूएसए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के वैक्सीन को मंजूरी दी थी.

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं

Bhasha

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच शुक्रवार रात कहा कि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं. उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को पार्टी के लिए भार बताया.

Farmers Protest: किसानों का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी, कहा- सरकार हमारे बारे में नहीं सोच रही

Rakesh Singh

केंद्र सरकार द्वारा देश में लाए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 24वें दिन में प्रवेश कर गया है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे एक 80 वर्षीय प्रदर्शनकारी रूमी राम ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, 'बहुत मुश्किल हो रही है लेकिन सरकार किसानों के बारे में नहीं सोच रही है.'

West Bengal: मिशन बंगाल पर गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं TMC के कई नेता

Vandana Semwal

बिहार चुनाव के बाद अब बीजेपी अब मिशन बंगाल में जुट गई है. देर रात गृहमंत्री अपने दो दिन के दौरे में कोलकाता पहुंच चुके हैं. अमित शाह के स्वागत में बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर सड़क तक मौजूद रहे.

Mangaluru: पद्मासन स्थिति में 1 किलोमीटर तक इस शिक्षक ने समुद्र में की तैराकी, देखें तस्वीरें

Snehlata Chaurasia

बंतवाल तालुका के कलमनजा के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल शिक्षक जिन्होंने एक किलोमीटर की दूरी तक अरब सागर में पद्मासन मुद्रा में तैरकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए दृढ़ हैं. शुक्रवार 18 दिसंबर 2020 की सुबह 9 बजे, तनिरभवी बीच के पास अरब सागर में पद्मासन मुद्रा में एक किलोमीटर तैराकी की.

Remo D'souza Discharged from Hospital: अस्पताल से घर लौटे रेमो डिसूजा का ताजा वीडियो आया सामने, फैंस को इस अंदाज में कहा धन्यवाद

Team Latestly

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बीते दिनों अस्पताल से अपने घर लौट आए. रेमो को हार्ट अटैक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद बीते दिनों उन्हें छुट्टी दे दी गई.

राजस्थान: सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

Bhasha

राजस्थान में बूंदी जिले के एक गांव में एक स्कूल अध्यापक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा तीन को पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया.

दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकास के लिए 'अभूतपूर्व' बजट का किया वादा

IANS

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए उद्योगों की ओर से बड़े विचारों की ओर देख रही है, ताकि वह इस बार का बजट ऐसा बजट बना सकें, जैसा पहले कभी नहीं बना होगा. उन्होंने आगे कहा कि भारत न केवल वैक्सीन का उत्पादन करने की सुविधा और क्षमता रखता है, बल्कि इसमें मानवता के लिए इसका निर्यात करने की क्षमता भी है.

Coronavirus Vaccine Update: जम्मू-कश्मीर में 28 लाख हाई रिस्क लोगों को वैक्सीन देने की योजना

IANS

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहले तीन चरणों में लगभग 28 लाख अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों को वैक्सीन देने की योजना तैयार की है. योजना को केंद्र शासित प्रदेश के वित्तीय आयुक्त अटल दुल्लो की देखरेख में तैयार किया गया है.

Goa Liberation Day: क्यों मनाया जाता है गोवा मुक्ति दिवस? जानें गोवा को कैसे मिली पुर्तगालियों से मुक्ति और इसका इतिहास

Rajesh Srivastav

190 वर्ष की ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से 15 अगस्त सन 1947 को भारत को आजादी तो मिल गई थी, लेकिन भारत के ही एक अंग गोवा को 14 साल बाद 19 दिसंबर 1961 को पुर्तगालियों से मुक्ति मिल सकी थी. गोवा की उत्पत्ति परशुराम से हुई थी. श्रीहरि के इस छठे अवतार परसुराम ने समुद्र के देवता वरुण को आदेश दिया कि जब तक उनका फरसा नीचे नहीं गिरे, समुद्र पर अपना नियंत्रण रखें.

Categories