Drugs Case: अर्जुन रामपाल ने NCB का समन मिलने के बाद छोड़ा देश! ड्रग्स मामले में दोबारा होनी थी पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को हाल ही में ड्रग्स मामले में दोबारा पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजकर उनके सामने उपस्थित रहने को कहा था. इसके बाद अर्जुन ने एनसीबी को जवाब देते हुए उनसे 22 दिसंबर तक का समय मांगा था. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी द्वारा समन मिलने के बाद अर्जुन देश छोड़ गए हैं.

अर्जुन रामपाल (Photo Credits: Instagram)

Arun Rampal Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को हाल ही में ड्रग्स मामले में दोबारा पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजकर उनके सामने उपस्थित रहने को कहा था. इसके बाद अर्जुन ने एनसीबी को जवाब देते हुए उनसे 22 दिसंबर तक का समय मांगा था. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी द्वारा समन मिलने के बाद अर्जुन देश छोड़ गए हैं.

जी न्यूज ऑनलाइन पर छपी एक खबर के अनुसार, अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'निक पोलिश' के परचार का काम देख रही एजेंसी ने जानकारी दी है कि वें किसी महत्वपूर्ण काम से लंदन गए हुए हैं. एनसीबी का समन मिलने के बाद एक्टर ने अपने वकील द्वारा उन्हें जवाब दिया था और कुछ दिनों के समय की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: Bollywood Drugs Case: अर्जुन रामपाल ने NCB के सामने पेश होने के लिए मांगा समय, बिजी होने के चलते आज नहीं होंगे हाजिर

बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से ही अर्जुन को उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. अर्जुन शुक्रवार को अपनी फिल्म 'नेल पोलिश' का प्रचार करने वाले थे लेकिन बाद में उनके इस शेड्यूल को रद्द कर दिया गया. उनकी ये फिल्म 1 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

बताया जा रहा है कि इसी तरह से जब सपना पब्बी को एनसीबी का समन भेजा गया तब वो भी लंदन चली गईं थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात पर सफाई पेश करते हुए कहा कि वो एनसीबी को इस बात की सूचना देकर लंदन आई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड