Eknath Shinde UK Visit: यूके दौरे के दौरान लंदन में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया वड़ा पाव का स्वाद (Watch Video)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ब्रिटेन (UK) के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे का समापन एक अनोखे अंदाज में किया. निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस दौरे के दौरान शिंदे लंदन की सड़कों पर महाराष्ट्र का प्रसिद्ध स्नैक 'वड़ा पाव' खाते नजर आए.
Eknath Shinde UK Visit: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy CM Eknath Shinde) ने ब्रिटेन (UK) के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे का समापन एक अनोखे अंदाज में किया. निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस दौरे के दौरान शिंदे लंदन की सड़कों पर महाराष्ट्र का प्रसिद्ध स्नैक 'वड़ा पाव' खाते नजर आए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पार्टी नेता राहुल कनाल के साथ स्ट्रीट-साइड वड़ा पाव और मिर्च का आनंद लेते दिख रहे हैं. यह भी पढ़े: Virat Kohli Meets Eknath Shinde: लंदन में महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से मिले विराट कोहली, तस्वीरें हुईं वायरल
ब्रिटिश संसद में 'जय महाराष्ट्र' का नारा और भाषण
अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान शिंदे ने ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित किया. उन्होंने अंग्रेजी में भाषण देते हुए साल 2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का राज्य का लक्ष्य रखा.
संसद परिसर में 'जय महाराष्ट्र' का नारा लगाते हुए शिंदे ने मराठी समुदाय के लोगों से बातचीत की. उन्होंने "डिजाइन इन लंदन, मैन्युफैक्चर इन महाराष्ट्र" का मंत्र देते हुए ब्रिटिश कंपनियों को राज्य के आर्थिक गलियारों और बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया.
विराट कोहली से मुलाकात और खेल क्षेत्र पर चर्चा
अपनी इस व्यापारिक और कूटनीतिक यात्रा के दौरान एकनाथ शिंदे ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से भी मुलाकात की. इस बैठक में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के सदस्य राहुल काले भी मौजूद थे.
वार्ता के दौरान महाराष्ट्र के खेल क्षेत्र में सहयोग, जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारत के 2036 ओलंपिक दावों को लेकर क्षेत्रीय सरकारों की भूमिका पर चर्चा हुई. समय की कमी के कारण लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का दौरा रद्द करना पड़ा, लेकिन MCC सदस्य राहुल काले ने शिंदे को 1983 विश्व कप का मूल स्कोरकार्ड और स्मारिका भेंट की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

