PM मोदी संग बॉलीवुड सितारों की सेल्फी, बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देखा जा सकता है. दरअसल, आज दिल्ली में बॉलीवुड के कुछ सितारों ने पीएम मोदी से मुलाकात की
करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी देखा जा सकता है. दरअसल, आज दिल्ली में बॉलीवुड के कुछ सितारों ने पीएम मोदी से मुलाकात की. यह तस्वीर उसी बैठक की है. इस बैठक में राजकुमार राव (RajKumar Rao), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) , आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), वरुण धवन (Varun Dhawan), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) जैसे कई सितारे शामिल हुएं.
एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, " इस बैठक में काफी अच्छी बातचीत हुई. इस बारे में बात की गई कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री ने मनोरंजन के माध्यम से एक बेहतर देश और एक बेहतर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई. जीएसटी में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा गया. कई दिलचस्प विचारों पर भी चर्चा की गई."
आपको बता दें कि पीएम मोदी पर दो बॉलीवुड फिल्में भी बनने जा रही हैं. 'पीएम नरेंद्र मोदी' नामक एक फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगे. ओमंग कुमार इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. दूसरी फिल्म में परेश रावल को पीएम मोदी के रूप में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

