प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनेगी एक और फिल्म, विवेक ओबेरॉय के बाद अब परेश रावल भी निभाएंगे पीएम का किरदार
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) की घोषणा कर दी गई थी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) पीएम की भूमिका निभा रहे हैं.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) की घोषणा कर दी गई थी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) पीएम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी. फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है. विवेक ने अपनी फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "जय हिंद. हम अपने इस अतुलनीय सफर के लिए आपसे आपके आशीर्वाद और प्रार्थना की विनती करते हैं." अब खबर है कि पीएम मोदी पर एक और फिल्म बनने जा रही हैं.
अभिनेता परेश रावल नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं. उनका मानना है कि यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा. फिल्म को परेश रावल स्वयं प्रोड्यूस करेंगे.
जय हिन्द. జై హింద్. ஜெய் ஹிந்த். Jai Hind 🇮🇳🙏 We humbly ask for your prayers and blessings on this incredible journey. #AkhandBharat #PMNarendraModi pic.twitter.com/t0lQVka7mJ
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) January 7, 2019
इस फिल्म के बारे में पीटीआई से बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि, "यह मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा. मैं हमेशा अच्छे किरदार की तलाश में रहता हूं. मैं खुद को चुनौती देना चाहता हूं और इस अनुभव के प्रति काफी उत्साहित हूं. हम इस फिल्म पर इसी साल काम शुरू करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

