Confirmed: फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में प्रधानमंत्री का किरदार निभाएंगे विवेक ओबेरॉय, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के बाद अब देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनने जा रही है. जी हां, इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के बाद अब देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनने जा रही है. जी हां, इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. फिल्म का नाम 'पीएम नरेंद्र मोदी' होगा और अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इस फिल्म में प्रधानमंत्री का किरदार निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार (Omung Kumar) करेंगे. वह इससे पहले 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को संदीप एस सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को जारी किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी. ट्रेड एएक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी.
IT’S OFFICIAL... Vivekanand Oberoi [Vivek Oberoi] to star in Narendra Modi biopic, titled #PMNarendraModi... Directed by Omung Kumar... Produced by Sandip Ssingh... First look poster will be launched on 7 Jan 2019... Filming starts mid-Jan 2019.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 4, 2019
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. वह इस रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. विवेक इन दिनों अपने लुक्स और बॉडीशेप पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म को दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिल्माया जाएगा. फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

