तमिलनाडु सरकार का ऐलान, चेन्नई में छह जुलाई से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी
देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण दिन-प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं. जिन राज्यों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस हैं उनमें महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi), और तमिलनाडु (Tamil Nadu) का नाम शामिल है. कोरोना वायरस के कारण राज्यों में लॉकडाउन में गाइडलाइन के मुताबिक छूट दी है. ताकि जनजीवन धीरे-धीरे सामन्य हो, इसी कड़ी में तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के. पलानिस्वामी ने चेन्नई में 6 जुलाई से दुकान, रेस्टोरेंट, कपड़ा पर हार्डवेयर को दुकानों को खोलने का फैसला लिया है. जिसका एक समय तय किया गया है. जिसमें सब्जी और किराने की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक, कपड़ा और हार्डवेयर की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और रेस्टोरेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई.