Weather Update Today: प्रयागराज में भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें
यूपी में हुई बारिश ने आम जनता को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित कई इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है. इसके साथ ही आईएमडी ने अगले तीन घंटे में सुल्तानपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया सहित आस-पास के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है.