Monalisa Bhojpuri Bold Song: मोनालिसा ने गाने ‘आंचल उड़ल सजन सिहरे लगल बदन’ में दिखाया अपना जलवा, हॉटनेस देख रह जाओगे दंग
फिल्म कहर का गाना ‘आंचल उड़ल सजन सिहरे लगल बदन’ में मोनालिसा ने गौरव झा के साथ मिलकर खूब जलवे दिखाए हैं.
भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की हॉट अदाएं तो किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है. फिल्मों में तो मोनालिसा के जलवे खूब दिखाई देते हैं और फैंस को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है. यही वजह है कि मोनालिसा के भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Cinema) में तमाम बोल्ड गाने देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना काफी तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस का दम देखने को मिल रहा है.
फिल्म कहर का गाना ‘आंचल उड़ल सजन सिहरे लगल बदन’ में मोनालिसा ने गौरव झा के साथ मिलकर खूब जलवे दिखाए हैं. आप भी देखिए मोनालिसा के इस बोल्ड गाने को. इस गाने को यूट्यूब पर 78 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़े: Monalisa Hot Photo: मोनालिसा ने सफेद साड़ी संग पहना चश्मा, अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
इस गाने को गाया है कल्पना और गौरव झा ने, जबकि बोल लिखे है राजेश मिश्रा ने. म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने. वैसे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

