देश

यूपी में कोरोना संकट के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का राज्य में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का आदेश

कोरोना का कोहराम देश में तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आ रही है. पिछले कुछ दिनों से यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं. जनपद वाराणसी, बलिया, गाजियाबाद तथा झांसी में सैम्पल कलेक्शन में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए हैं.

यूपी में कोरोना संकट के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का राज्य में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

लखनऊ. कोरोना का कोहराम देश में तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आ रही है. पिछले कुछ दिनों से यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं. जनपद वाराणसी, बलिया, गाजियाबाद तथा झांसी में सैम्पल कलेक्शन में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए हैं.

अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जो प्रतिबंध लगाए गए थे उसकी समीक्षा की है, यह पाया गया की यह अभियान काफी सफल रहा। सीएम ने निर्देश दिया है कि हर शनिवार रविवार बाजार बंद रहेंगे, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. यह भी पढ़े-Coronavirus Update in India: देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 28,701 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 8,78,254 हुई, अब तक 23,174 लोगों की गई जान

ANI का ट्वीट-

उन्होंने कहा कि बैंक शनिवार को खुलेंगे, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे। इसके साथ ही कल 1664 नए मामले सामने आए हैं और 869 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर गए हैं, कल तक कुल 24203 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, कल 21 लोगों की वायरस से मौत हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).