भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बनी दुल्हन, Instagram Reels पर शेयर किया दिल जीत लेने वाला Video
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने वो अपने मजेदार पोस्ट्स से अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं. ऐसे में वो अलग-अलग अंदाज में अपने फैंस के सामने हाजिर होकर अक्सर उन्हें सरप्राइज कर देती हैं.
Instagram Reels Videos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने वो अपने मजेदार पोस्ट्स से अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं. ऐसे में वो अलग-अलग अंदाज में अपने फैंस के सामने हाजिर होकर अक्सर उन्हें सरप्राइज कर देती हैं. इस बार वो एक दुल्हन की तरह सजी-धजी बेहद खूबूसरत अंदाज में नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो देखकर लोग भी उनके दीवाने हो गए हैं.
मोनालिसा ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम के नए फीचर इंस्टा-रील्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसी के साथ वो आयुष्मान खुराना के गाने 'कुड़िये नी' के बैकग्राउंड म्यूजिक पर बेहद शानदार अंदाज में घूमती दिखाई दे रही हैं.
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है और लोग भी उनके इस अंदाज को देखकर सरप्राइज रह गए हैं. भोजपुरी फिल्मों से लोगों को एंटरटेन करने वाली मोनालिसा का ये अंदाज भी काफी चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें: Monalisa Hot Photo: मोनालिसा ने सफेद साड़ी संग पहना चश्मा, अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
इन दिनों वो स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर 2' में अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. उनका ये शो काफी पसंद कुया जा रहा है और अपने डायन के किरदार से वो लोगों का भरपूर मनोरंजन करती दिख रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

