VIRAL VIDEO: छत्रपति संभाजीनगर में स्कूटी पर 5 लोगों का खतरनाक स्टंट, Reel वायरल होने पर पुलिस ने ठोका जुर्माना और दर्ज किया केस
छत्रपति संभाजीनगर में एक ही स्कूटी पर सवार 5 युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट करने और इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी चालक अदनान पठान के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने के बाद उसने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.
VIRAL VIDEO: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सोशल मीडिया रील के लिए यातायात नियमों और सार्वजनिक सुरक्षा को ताक पर रखने का एक खतरनाक मामला सामने आया है. शहर की सड़क पर एक ही स्कूटी पर पांच लोगों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद छावनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस कार्रवाई के बाद चालक ने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
व्यस्त सड़क पर हवा में लटका दिखा एक युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचक्की से औरंगपुरा मार्ग के बीच एक दोपहिया वाहन पर पांच लोग सवार थे. इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में चार युवक स्कूटी पर बैठे थे और उन्होंने पांचवें साथी को हवा में लटका रखा था. यह भी पढ़े: Viral Video: रील बनाने के लिए उड़ाई नियमों की धज्जियां! कानपुर में कार के बोनट पर बैठकर बनाई रील, बीच सड़क पर स्टंट
ट्रैफिक नियम का उल्लंघन
Chhatrapati Sambhajinagar - Cantonment police have registered a case against Adnan Pathan for allegedly riding a scooter at high speed and in a dangerous manner, violating traffic rules.Police said Pathan was seen riding the scooter at excessive speed on the stretch between… pic.twitter.com/XgmWzpVmod
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 7, 2026
चालक बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा था. यह खतरनाक स्टंट न केवल यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन था, बल्कि इससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ गई थी.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हेड कांस्टेबल महाशंख नामदेवराव डांडगे की शिकायत के आधार पर छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने स्कूटी चालक अदनान पठान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लोकप्रियता पाने के लिए सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
मामला दर्ज होने के बाद संबंधित चालक का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रहा है. चालक ने स्वीकार किया कि उन्होंने रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन किया और अपनी व दूसरों की जिंदगी को जोखिम में डाला.
उसने कहा, "हमसे गलती हुई है और हमें इसकी सजा मिली है." इसके साथ ही उसने भविष्य में कभी ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया और लोगों से दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाने, हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2026 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

