बॉलीवुड

COVID-19: अमिताभ बच्चन ने कोरोना संक्रमित होने के बाद किया ट्वीट, प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए फैंस से कहा धन्यवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने प्रशंसकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

COVID-19: अमिताभ बच्चन ने कोरोना संक्रमित होने के बाद किया ट्वीट, प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए फैंस से कहा धन्यवाद
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 12 जुलाई अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने प्रशंसकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया. अमिताभ, उनके बेटे अभिषेक, पुत्रवधू ऐश्वर्या और पोती आराध्या की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी जिसके बाद देशभर में महानायक के प्रशंसक उनके और परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की थी और कहा था कि वे नानावती अस्पताल के पृथक-वास वार्ड में हैं.

अमिताभ (77) ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक्टर विवेक ओबेरॉय ने जताई चिंता, ट्विटर पर लिखा- परिवार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

अमिताभ ने लिखा, “आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूँ. सभी को धन्यवाद.”

उन्होंने यह भी लिखा कि सभी संदेशों का उत्तर दे पाना संभव नहीं है और वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “मैं हाथ जोड़कर आपके प्यार के लिए आपको धन्यवाद देता हूं.”

पिता के ट्वीट के कुछ घंटे बाद अभिषेक ने ट्वीट कर बताया कि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर पृथक-वास में हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर वह और उनके पिता अस्पताल में ही रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).