टीवी

टीवी शो कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, शूटिंग रोकी गई

ताजा मामला बालाजी तेलीफिल्म्स के चर्चित शो कसौटी जिंदगी के से जुड़ा हुआ है. जिसके लीड एक्टर पार्थ भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं. जिसके बाद फिलहाल के लिए शो की शूटिंग रोक दी गई है और सेट से जुड़े लोगों को टेस्ट कराने को कहा गया है.

टीवी शो कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, शूटिंग रोकी गई
पार्थ समथान (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) का लगातार अपने पैर पसार रहा है. बच्चन परिवार और अनुपम खेर के परिवार के बाद ग्लेमर वर्ल्ड का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. अभिनेता पार्थ समथान (Parth Samthaan) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. दरअसल पिछले साढ़े 3 महीने से बंद शूटिंग अब धीरे धीरे शुरू हो रही है. लेकिन टीवी सेट पर कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें भी आने लगी है. ताजा मामला बालाजी टेलीफिल्म्स के चर्चित शो कसौटी जिंदगी के से जुड़ा हुआ है. जिसके लीड एक्टर पार्थ भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं. जिसके बाद फिलहाल के लिए शो की शूटिंग रोक दी गई है और सेट से जुड़े लोगों को टेस्ट कराने को कहा गया है.

आपको बता कि पार्थ समथान इस शो में अनुराग बासु का किरदार निभाते हैं. शूटिंग की परमिशन मिलने के बाद पार्थ और एरिका ने 27 जून से शो की शूटिंग शुरू कर दी थी. हाल ही में शो का नया प्रोमो में सामने आया था. इतना ही नहीं शो में ऋषभ बजाज बनकर करण पटेल ने भी एंट्री मारी है. उनकी इस एंट्री ने शो को एक बार फिर खबरों में ला खड़ा किया था.

लेकिन अब शो के लीड एक्टर पार्थ समथान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी है और शो से जुड़े तमाम लोग जो सेट पर मौजूद रहे हैं उन्हें कोरोना की जांच कराने को कहा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).