मनोरंजन

108 Base Hospital – Uri: एरिका फर्नांडिस बनेंगी डॉक्टर, बोलीं- ‘कहानी की मजबूत महिलाओं ने मुझे इससे जोड़ दिया’

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एरिका ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कहानी में मौजूद महिलाओं की मजबूती और आत्मनिर्भरता ने उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित किया. अभिनेत्री के मुताबिक, आज की पीढ़ी इन किरदारों से आसानी से जुड़ सकती है, क्योंकि महिलाएं लगातार ज्यादा स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बन रही हैं.

108 Base Hospital – Uri: एरिका फर्नांडिस बनेंगी डॉक्टर, बोलीं- ‘कहानी की मजबूत महिलाओं ने मुझे इससे जोड़ दिया’
एरिका फर्नांडिस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Erica Fernandes On 108 Base Hospital – Uri: टीवी की मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस जल्द ही नए मिलिट्री-मेडिकल शो ‘108 Base Hospital – Uri’ में डॉक्टर की भूमिका निभाती नजर आएंगी. स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शुरू होने जा रहे इस शो में एरिका डॉ. मेजर नैना का किरदार निभा रही हैं. Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर मनोरंजन का तड़का, कंगना रनौत की फिल्म से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक होंगी रिलीज

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एरिका ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कहानी में मौजूद महिलाओं की मजबूती और आत्मनिर्भरता ने उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित किया. अभिनेत्री के मुताबिक, आज की पीढ़ी इन किरदारों से आसानी से जुड़ सकती है, क्योंकि महिलाएं लगातार ज्यादा स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बन रही हैं.

कहानी की मजबूत महिलाओं ने एरिका को किया प्रभावित

अपने किरदार और शो के बारे में बात करते हुए एरिका फर्नांडिस ने कहा कि ‘108 Base Hospital – Uri’ एक मिलिट्री-मेडिकल आधारित शो है. उन्हें इस कहानी में महिलाओं का मजबूत और स्वतंत्र चित्रण काफी पसंद आया.

अभिनेत्री ने कहा, “जो चीज मुझे इस प्रोजेक्ट से जोड़ती है, वह कहानी में महिलाओं की ताकत है. हम स्वतंत्र और मजबूत महिलाओं का किरदार निभा रहे हैं. मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी इन किरदारों से जुड़ सकती है, क्योंकि महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हो रही हैं.”

डॉक्टर बनने के लिए एरिका ने की खास तैयारी

डॉक्टर के किरदार को पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए एरिका ने काफी तैयारी की. उन्होंने डॉक्टरों और इमरजेंसी मेडिकल प्रोफेशनल्स की बॉडी लैंग्वेज, काम करने के तरीके और व्यवहार को समझने के लिए लंबे समय तक रिसर्च की.

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने तक कई मेडिकल शोज और वीडियो देखे. इसके अलावा उन्होंने मेडिकल प्रक्रियाओं और इलाज से जुड़ी जानकारियों का भी अध्ययन किया. एरिका ने कहा कि सेट पर हर कोई उन्हें मजाक में “डॉ. फर्नांडिस” कहने लगा था, क्योंकि वह अपने किरदार में पूरी तरह डूब गई थीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह मेहनत और रिसर्च स्क्रीन पर भी नजर आएगी.

शो में नजर आएंगे ये कलाकार

‘108 Base Hospital – Uri’ में एरिका फर्नांडिस के अलावा कई जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.

एरिका फर्नांडिस – डॉ. मेजर नैना

गश्मीर महाजनी – डॉ. मेजर अनिरुद्ध

निखिल खुराना – मेजर समीर दीक्षित

आयोशी तालुकदार – डॉ. कैप्टन मिली बनर्जी

हितेन तेजवानी – डॉ. कर्नल सूर्यकांत ठाकुर

स्मिता बंसल – लेफ्टिनेंट कर्नल प्रिंसिपल मैट्रन कविता झा

15 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर

‘108 Base Hospital – Uri’ का प्रीमियर 15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा. शो का प्रसारण शनिवार और रविवार को COLORS पर किया जाएगा, जबकि दर्शक इसे JioHotstar पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. मिलिट्री और मेडिकल पृष्ठभूमि के साथ महिलाओं की मजबूत भूमिकाओं पर आधारित यह शो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के सामने एक अलग तरह की कहानी पेश करने की तैयारी में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2026 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).