विवादों के बाद आदेश पर रोक, गंगा घाट पर कर्मकांड कराने वाले पंडा समाज से नहीं लिया जाएगा टैक्स
उत्तर प्रदेश की सरकार को वाराणसी में गंगा घाट पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों लगाए गए टैक्स का फैसला पीछे ले लिया है. दरअसल इस फैसले के बाद जैसे इसका विरोध शुरू हुआ. उसके बाद राज्य सरकार को बैकफुट आना पड़ गया. सरकार के इस फैसले के बाद से पंडा समाज को धार्मिक काम पर टैक्स देने के आदेश से राहत मिल गई है. उत्तर प्रदेश के संस्कृति और धर्मार्थ राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने घाट टैक्स के फैसले को तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिया है. इस फैसले से पहले उन्होंने वाराणसी के कमिश्नर और नगर आयुक्त से इस मसले पर बात की जिसके बाद निर्णय लिया गया.