बॉलीवुड को लेकर एक्ट्रेस सेलिना जेटली का शॉकिंग बयान, कहा- इंडस्ट्री में स्टार किड्स को सेक्शुअल हैरेसमेंट से कुदरती प्रोटेक्शन मिली होती है
मिस यूनिवर्स 2001 पेजेंट में टॉप 5 में आ चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किये हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमरस रोल्स के अलावा अन्य किरदारों में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है.
मिस यूनिवर्स 2001 पेजेंट में टॉप 5 में आ चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किये हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमरस रोल्स के अलावा अन्य किरदारों में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है. अब जहां फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी और भीतर के लोगों को लेकर चर्चा शुरू हो गई वहीं सेलिना ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सेलिना ने कहा कि बॉलीवुड में स्टार किड्स न सिर्फ मौका बल्कि सेक्शुअल हैरेसमेंट (Sexual Harassment) से कुदरती प्रोटेक्शन मिली होती है.
सेलिना ने इंडस`हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा, "इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) का होना कोई बुरी बात नहीं है जब तक कि एक पीड़ी से दूसरी पीड़ी अपने टैलेंट के बल पर आगे आए. लेकिन जब ये किसी नए टैलेंट को आने से रोकता है तो ये गलत है. मेरी ही उम्र के कुछ बच्चे हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कई तरह की रक्षा मिली हुई है. वहीं मेरा करियर कई उतर-चढ़ाव से गुजरा है."
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस सेलिना जेटली, ये है उनकी कमबैक फिल्म
सेलिना ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री से अपने ही कुछ कारणों के चलते ब्रेक लिया और इसका उनकी शादी से कोई लेना देना नहीं है. वो इस बात से थक चुकी थी कि किस तरह से बाहर से आए एक कलाकार को इंडस्ट्री में काम पाने के लिए ठोकर खानी पड़ती है.
हाल ही में सेलिना ने अपनी फिल्म 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' से अपना कमबैक किया. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफोर्म पर रिलीज हुई. इसके अलावा सेलिना समलैंगिकों के हक को लेकर भी अपनी आवाज उठाती आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

