अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई नेगेटिव? खुद महानायक ने बताई वायरल खबर की सच्चाई
बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इस तरह की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. एक न्यूज चैनल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए ये खबर चलाई कि बिग बी अब कोरोना से रिकवर कर चुके हैं. लेकिन अब खुद बिग बी ने इन खबरों का खंडन किया है.
Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इस तरह की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. एक न्यूज चैनल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए ये खबर चलाई कि बिग बी अब कोरोना से रिकवर कर चुके हैं. लेकिन अब खुद बिग बी ने इन खबरों का खंडन किया है.उन्होंने ट्विटर पर सच्चाई बताते हुए एक ट्वीट किया है.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर उस न्यूज चैनल की खबर को शेयर करते हुए लिखा, "यह खबर गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी और एक गैर-जिम्मेदार खूठ है !!"
.. this news is incorrect , irresponsible , fake and an incorrigible LIE !! https://t.co/uI2xIjMsUU
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2020
बिग बी के इस ट्वीट के बाद ये बात साफ हो गई है कि वो अब भी अस्पताल में हैं और उन्होंने रीकवर नहीं किया है. आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि बिग बी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बिग बी के साथ ही अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हैं और अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं.
गौरतलब है कि बिग बी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में लोग उनके बेहतर सेहत की कामना करते हुए प्रार्थना भी कर रहे हैं. लोग जल्द ही बिग बी और उनके परिवार के स्वस्थ होकर घर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

