बॉलीवुड

'सीबीआई केस तो बनता है!' कहकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की न्याय की मांग, देखें Video

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर काफी बवाल हुआ है और एक तरफ जहां मुंबई पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है वहीं इसे लेकर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाजें उठाई जा रही हैं.

'सीबीआई केस तो बनता है!' कहकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की न्याय की मांग, देखें Video
शत्रुघ्न सिन्हा और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है और एक तरफ जहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अब भी मामले की जांच कर रही है वहीं इसे लेकर सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर आवाजें उठाई जा रही हैं. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बाद अब बॉलीवुड के वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भी इस केस में सीबीआई के हस्तक्षेप की बात का समर्थन किया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में कहा कि सच का पता लगाने के लिए सीबीआई द्वारा जांच किया जाना बेहद जरुरी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने रिपब्लिक टीवी से हुई बातचीत के दौरान कहा, "ये सीबीआई के लिए केस बनता है, मैं भी उसकी सलाह देता हूं. दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए ये केस सीबीआई को देना जरूरी है."

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे निर्देशक रूमी जाफरी

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने ट्विटर पर बयान देते हुए कहा था कि इस केस में सीबीआई जांच की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि मुंबई पुलिस इसकी तहकीकात करने में सक्षम है.

इसके बावजूद फैंस से लेकर कई नामचीन हस्तियां सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए सीबीआई जांच पर जोर दे रहे हैं. इस मामले को लेकर आज मुंबई पुलिस निर्देशक रूमी जाफरी से प्रश्नोत्तर कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).