बॉलीवुड

मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव को हुआ कोरोना वायरस

बॉलीवुड के मशहूर गायल अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. 28 वर्षीय ध्रुव को लेकर इस खबर की पुष्टि उनके पिता ने मीडिया में से की है. ध्रुव अपने पिता की तरह सिंगर न बनकर एक रेस्टोरेंट चलाते हैं. ध्रु

मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव को हुआ कोरोना वायरस
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एवं परिवार (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य (Dhruv Bhattacharya) कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं. 28 वर्षीय ध्रुव को लेकर इस खबर की पुष्टि उनके पिता ने मीडिया में से की है. ध्रुव अपने पिता की तरह सिंगर न बनकर एक रेस्टोरेंट चलाते हैं. ध्रुव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन (Quarantine) में रखा गया है और अभी उनकी हालत स्थिर है.

एबीपी न्यूज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि ये बिलकुल सच है लेकिन इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है. ध्रुव को कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन वो पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल वो ठीक हैं और घर पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई नेगेटिव? खुद महानायक ने बताई वायरल खबर की सच्चाई

अभिजीत ने बताया कि ध्रुव विदेश जाने की योजना बना रहे थे जिसके चलते उन्होंने अपनी कोरोना की जांच कराई थी. लेकिन यहां वो पॉजिटिव पाए गए हैं. अभिजीत ने कहा कि कोरोना अब एक आम बीमारी बन चुकी है जो कभी भी किसी को भी छू सकती है. उनका बीटा ध्रुव अपना पूरा ख्याल रख रहा है और वो जल्द ही स्वस्थ भी हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).