Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को हो रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी.
आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 226 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने महज 35 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा ने 48 रन बनाए.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कार्तिक त्यागी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेसिंग मुजरबानी के अलावा वैभव अरोड़ा ने दो विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 227 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 226/8, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 48 रन, ट्रेविस हेड 46 रन, ईशान किशन 14 रन, हेनरिक क्लासेन 52 रन, अनिकेत वर्मा 1 रन, नितीश कुमार रेड्डी 39 रन, सलिल अरोड़ा 0 रन, हर्ष दुबे नाबाद 9 रन और शिवांग कुमार 4 रन.)
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (कार्तिक त्यागी 1 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी 4 विकेट, अनुकूल रॉय 1 विकेट, वैभव अरोड़ा 2 विकेट).
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY