KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में आज सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या केकेआर गेंदबाज बरपाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच का मिजाज

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs SRH 6th T20 Match Playing)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन रन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी.

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.