मनोरंजन

Bhojpuri Hot Song: बारिश में भीगती काजल राघवानी संग रोमांस फरमाते खेसारी लाल यादव का ये गाना उड़ा देगा आपके होश

ऐसे में अब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'छतरी जल्दी लगावा ना' (Chhatari Jaldi Lagawa) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Hot Song: बारिश में भीगती काजल राघवानी संग रोमांस फरमाते खेसारी लाल यादव का ये गाना उड़ा देगा आपके होश
काजल राघवानी और खेसारी लाल गाना (Image Credit: YouTube)

Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट जोड़ी में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं. दोनों ही स्टार्स को एक साथ परदे पर देख फैंस ख़ुशी से झूम उठते हैं. तो वहीं इन दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री भी परदे पर काफी कमाल की होती है. यही वजह है मेकर्स भी दोनों को साथ कास्ट करना चाहते हैं. भोजपुरी की इस धमाकेदार जोड़ी ने अब तक इंडस्ट्री को कई हिट फ़िल्में दी हैं. तो वहीं यूट्यूब पर दोनों के कई गाने आए दिन वायरल होते रहें हैं.

ऐसे में अब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'छतरी जल्दी लगावा ना' (Chhatari Jaldi Lagawa) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल बरसात में भीगते हुए रोमांस फरमा रहें हैं. इस गाने में दोनों ही बेहद बोल्ड अवतार दिखा रहे हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी संग पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने करोड़ लोगों ने देखा

फिल्म इंतकाम के इस गाने को तमाम लोग काफी पसंद कर रहें हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गुनगुनाया है. इस गाने को अब तक 70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).