Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी संग पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने करोड़ लोगों ने देखा
फिल्म प्रतिज्ञा 2 में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया था. जिसके चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. तो वहीं अब फिल्म का गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ काफी पॉपुलर हो रहा है.
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी तो हर एक्ट्रेस के साथ परदे पर खूब जमती है. अपने दमदार अभिनय से पवन दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. तो वहीं एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री को सभी लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन जब पवन की जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ बनती हैं तो दोनों मिलकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देते हैं. तो वहीं फिल्मों के रोमांटिक गाने में तो किसी का भी दिल चुरा लेते हैं. दोनों के शानदार अभिनय और डांस से सजा ऐसा ही एक गाना है ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’. इस गाने में काजल ने जमकर हॉटनेस दिखाई है.
फिल्म प्रतिज्ञा 2 में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया था. जिसके चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. तो वहीं अब फिल्म का गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ काफी पॉपुलर हो रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने में काजल की अदाएं और पवन सिंह छेड़खानी भरा अंदाज सभी को खूब पसंद आया. जिसके चलते इसे लोग जमकर देख रहे हैं.
यूट्यूब पर इस गाने को ढाई करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है पवन सिंह और कल्पना ने. जबकि म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही विनय बिहारी का है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

